अफगानिस्तान ODI सीरीज के लिए कमजोर नहीं मजबूत टीम ही उतार रहा BCCI, कोहली, रोहित, गिल, केएल....
Table of Contents
Afghanistan: भारतीय खिलाड़ी और क्रिकेट फैंस का पूरा ध्यान इस समय आईपीएल 2026 पर टिका हुआ है, जो 31 मई तक खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज टूर्नामेंट के खत्म होते ही बीसीसीआई अपनी अगली अंतरराष्ट्रीय योजना का आगाज़ करेगी।
जून महीने में भारतीय टीम को अफ़ग़ानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसके लिए 15 सदस्यीय मजबूत टीम सामने आ चुकी है। इस सीरीज के लिए विराट और रोहित समेत एक मज़बूत टीम सामने आई है। आइए जानते हैं किन-किन खिलाड़ियों को मिला है मौका ?
गिल होंगे कप्तान तो केएल राहुल उपकप्तान!
शुभमन गिल को अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ इस वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी जाएगी। इससे पहले उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनाया गया था।
गिल अब तक दो वनडे सीरीज में भारत की कप्तानी कर चुके हैं, जिसमें अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम को 1-2 से हार मिली थी, वहीं जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी भारत को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में गिल के पास इस सीरीज में बतौर कप्तान खुद को साबित करने का मौका होगा।
वहीं केएल राहुल को इस सीरीज के लिए उपकप्तान बनाया जाएगा। राहुल के पास कप्तानी का अच्छा अनुभव है और गिल की गैरमौजूदगी में वह टीम की कमान संभाल सकते हैं। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में गिल के चोटिल होने के बाद राहुल ने टीम की जिम्मेदारी संभाली थी और भारत को 2-1 से शानदार जीत दिलाई थी।
रोहित और विराट होंगे टीम में शामिल
रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे। दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से पहले ही संन्यास ले लिया था, लेकिन वनडे में अब भी ये टीम की सबसे बड़ी ताकत बने हुए हैं।
अगर पिछली तीन वनडे सीरीज (ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड) के प्रदर्शन पर नजर डालें तो विराट कोहली का बल्ला जबरदस्त चला है। उन्होंने 9 मैचों में 88.0 के औसत से 616 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं।
वहीं रोहित शर्मा ने इन तीनों सीरीज में 9 मैचों में 45.40 के औसत से 409 रन बनाए, जिसमें उनके नाम 1 शतक और 2 अर्धशतक दर्ज हैं।
इन आंकड़ों से साफ है कि दोनों अनुभवी बल्लेबाज शानदार लय में हैं और अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ सीरीज में भारत को मजबूती देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
जून में आयोजित होगी भारत और अफ़ग़ानिस्तान की वनडे सीरीज
अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ भारत की तीन मैचों की वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल भी सामने आ चुका है और सभी मुकाबले जून महीने में खेले जाएंगे। इस सीरीज का पहला मैच 14 जून को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।
इसके बाद दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। वहीं सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।
तीनों ही मुकाबले दोपहर 1:30 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होंगे। इस तरह भारत के अलग-अलग शहरों में खेले जाने वाले इन मैचों में फैंस को रोमांचक क्रिकेट देखने को मिलने की पूरी उम्मीद है, जहां टीम इंडिया मजबूत स्क्वाड के साथ सीरीज जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
Afghanistan के खिलाफ टीम इंडिया का संभावित स्क्वॉड :
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (उपकप्तान, विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल।
ये भी पढ़े : Vaibhav Sooryavanshi ने रचा एक और इतिहास, ये महारिकॉर्ड बनाने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज
Disclaimer: अफगानिस्तान सीरीज के लिए बीसीसीआई की ओर से अभी कोई आधिकारिक टीम घोषित नहीं की गई है। यह संभावित टीम मौजूदा स्थिति के अनुसार लेखक के निजी विचार हैं। CA हिन्दी इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।
Tagged:
team india IND vs AFG cricket news Afghanistan