IPL की प्रचंड फॉर्म से इन 3 खिलाड़ियों के लिए खतरा बने Devdutt Padikkal, Team India में खा सकते इनकी जगह

Published - 29 Apr 2026, 08:49 AM | Updated - 29 Apr 2026, 08:52 AM

Devdutt Padikkal

देवदत्त पड्डिकल (Devdutt Padikkal) इस समय IPL 2026 में बेहतरीन फॉर्म में नज़र आ रहे हैं और उनकी लगातार शानदार पारियाँ टीम इंडिया के लिए मजबूत दावेदारी पेश कर रही हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए खेलते हुए पड्डिकल ने इस सीजन में अपनी बल्लेबाजी से खास प्रभाव छोड़ा है।

अब तक आईपीएल 2026 में पड्डिकल ने 8 मैचों में 242 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 40.33 का रहा है, जबकि स्ट्राइक रेट 181.95 के आसपास है। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक (50s) भी जड़े हैं, जो उनकी निरंतरता और आक्रामकता दोनों को दर्शाता है।

पावरप्ले में तेज शुरुआत देना हो या मिडिल ओवर्स में पारी को संभालते हुए रन गति बढ़ानी हो , पड्डिकल हर रोल में फिट बैठे हैं। यही वजह है कि उनकी इस प्रचंड फॉर्म ने टीम इंडिया के कई बल्लेबाजों की जगह पर खतरा खड़ा कर दिया है।

आज हम उन तीन खिलाड़ियों की बात करेंगे, जिनके लिए देवदत्त पड्डिकल की शानदार फॉर्म खतरे की घंटी बन सकती है। आइए जानते हैं उन तीन खिलाड़ियों के बारे में, जिनकी टीम इंडिया में जगह पर पड्डिकल (Devdutt Padikkal) की दावेदारी भारी पड़ सकती है।

3 खिलाड़ी जिनके लिए Devdutt Padikkal की फॉर्म बनी खतरा

रिंकू सिंह

Rinku Singh magic saves UP, Mumbai win by an innings & Yash Dhull smashes 189 in

रिंकू सिंह की जगह पर इस समय देवदत्त पड्डिकल (Devdutt Padikkal) मजबूत दावेदारी पेश करते नजर आ रहे हैं। जहां एक ओर पड्डिकल IPL 2026 में शानदार फॉर्म में हैं, वहीं दूसरी ओर रिंकू सिंह का हालिया प्रदर्शन खासा निराशाजनक रहा है।

खास तौर पर T20 वर्ल्ड कप 2026 में रिंकू सिंह का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 5 मैच खेले, जिसमें वह सिर्फ 24 रन ही बना सके। इस दौरान उनका औसत करीब 6.00 का रहा, जबकि स्ट्राइक रेट लगभग 85.71 के आसपास रहा, जो एक फिनिशर बल्लेबाज़ के लिए काफी कम माना जाता है।

उनकी पारियों में ना तो स्थिरता दिखी और ना ही मैच फिनिश करने वाली आक्रामकता। यही वजह है कि अब अगर देवदत्त पड्डिकल (Devdutt Padikkal) अपनी इसी फॉर्म को बरकरार रखते हैं, तो आने वाले समय में रिंकू सिंह की टीम इंडिया में जगह पर खतरा मंडरा सकता है।

अभिषेक शर्मा

Abhishek Sharma: Two Ducks In Two Games In T20 World Cup - Team India Concerned? Management Answers | Cricket News

अभिषेक शर्मा का हालिया प्रदर्शन टीम इंडिया के लिए काफी निराशाजनक रहा है, जिसका सीधा फायदा देवदत्त पड्डिकल को मिल सकता है। अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया के लिए पिछली 13 पारियों में 323 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत लगभग 24.85 का रहा है, जबकि स्ट्राइक रेट करीब 200 के आसपास रहा है।

सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इन 13 पारियों में से 5 बार वह शून्य (0) पर आउट हुए हैं, जो उनकी खराब फॉर्म और निरंतरता की कमी को साफ दर्शाता है। ऐसे में अगर देवदत्त पड्डिकल (Devdutt Padikkal) इसी तरह रन बनाते रहे, तो अभिषेक शर्मा की टीम इंडिया में जगह पर खतरा साफ नजर आता है।

सूर्यकुमार यादव

T20 World Cup: Suryakumar Yadav's Honest Admission After Big Defeat Against South Africa | Cricket News

सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन टीम इंडिया में उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा, जिससे उनकी जगह पर सवाल खड़े होने लगे हैं और देवदत्त पड्डिकल (Devdutt Padikkal) की दावेदारी मजबूत होती नज़र आ रही है।

अगर आंकड़ों पर नजर डालें, तो सूर्यकुमार यादव ने पिछली 9 पारियों में कुल 242 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 30.25 और स्ट्राइक रेट करीब 153.16 रहा है, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है , उनकी बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी साफ दिखाई देती है, जिससे उनके प्रदर्शन पर सवाल उठने लगे हैं।

यही वजह है कि बड़े मंच पर उनकी इस अस्थिर बल्लेबाजी के चलते अब देवदत्त पड्डिकल उनकी जगह के लिए एक मजबूत विकल्प बनकर उभर रहे हैं।

ये भी पढ़े : अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए भारत की संभावित 15 सदस्यीय टीम आई सामने, इन्ही नामों पर लगेगी मुहर

Tagged:

team india devdutt padikkal cricket news IPL 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com