GT vs RCB Live Streaming: कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकेंगे गुजरात बनाम आरसीबी मैच की लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग

Published - 29 Apr 2026, 10:30 AM | Updated - 29 Apr 2026, 10:36 AM

GT vs RCB Live Streaming

GT vs RCB Live Streaming: आईपीएल 2026 में 42वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइंटस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच हार जीत का काफी फासला है. अंक तालिका में आरसीबी 6 जीत के साथ दूसरे स्थान पर है. जबकि, गुजरात चार जीत के साथ पांचवें स्थान पर बनी हुई है.

अब दोनों ही टीमें इस मुकाबले में किसी भी हाल में जीत हासिल करना चाहेगी. चलिए तो जानते हैं GT vs RCB Live Streaming के बारे में डिटेल में. साथ ही कब, कहां और कैसे आप गुजरात बनाम आरसीबी मैच देख सकते हैं.

GT vs RCB Live Streaming: कब और कहां खेला जाएगा मैच?

GT Vs RCB Live Streaming

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइंटस के बीच 30 अप्रैल गुरूवार 2026 को मैच खेला जाएगा. दोनों टीमों का आमना-सामना अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. मैच भारतीयसमयनुसार शाम 7.30 से होगा. जबकि, टॉस की शुरूआत 7 बजे होगी. इस मुकाबले में दोनों ही टीमें अपने धुंरधर खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरेगी.

इस वक्त RCB रजत पाटीदार की कप्तानी में सफलता ही सीढ़ियां चढ़ रही है. वहीं, गुजरात शुभमन गिल की कैप्टेंसी में संघर्ष करती हुई दिखाई दे रही है. हालांकि, दोनों ही टीमों में स्टार खिलाड़ियों की भरमार है. ऐसे में यह मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है.

किस चैनल पर देखें GT vs RCB Live Streaming?

अगर आप स्टेडियम की भारी भीड़ से बचना चाहते हैं या मैदान पर मैच नहीं देख सकते हैं तो घर बैठे भी सीधा प्रसारण का आनंद ले सकते हैं. बता दें कि भारत का प्रमुख स्पोर्ट्स टीवी चैनल स्टार स्पोर्ट्स (Star Sports) पर आईपीएल 2026 के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग मौजूद है.

ऐसे में RCB vs GT मैच का भी आप स्टार स्पोर्ट्स पर लुफ्त उठा सकते हैं. दिलचस्प बात यह है कि आप अपनी पसंदीदा क्षेत्रीय भाषा में भी IPL 2026 की कमेंट्री सुन सकते हैं. जैसे तमिल, तेलुगु, कन्नड़, भोजपुरी, अंग्रेजी और हिंदी.

IPL की प्रचंड फॉर्म से इन 3 खिलाड़ियों के लिए खतरा बने Devdutt Padikkal, Team India में खा सकते इनकी जगह

ऐप पर देखें लाइव मैच

आप अपने घर पर नहीं हैं, और ट्रेवल कर रहे हैं. फिर भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइंटस का मैच मिस नहीं करना चाहते हैं तो आपके पास जियो हॉटस्टार का भी विकल्प है. JioHotstar ऐप या वेबसाइट के माध्यम से लाइव क्रिकेट मैच का मजा ले सकते हैं. इसके लिए आप अपने फोन में ऐप इंस्टॉल करें और Jio नंबर से लॉगिन करें.

फिर JioHotstar.com पर 'Sports' सेक्शन में जाकर बिना किसी परेशान से आरसीबी बनाम गुजरात का मैच देखें. लेकिन शुरूआती कुछ मिनटों के लिए आप फ्री में भी मुकाबला देख सकते हैं. मगर आगे जारी रखने के लिए आप अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन लेना होगा. जिसकी कीमत मात्र 79 रूपये हैं.

GT vs RCB Pitch Report: बल्लेबाजों की होगी धूम या गेंदबाज मचाएंगे हाहाकार, आंकड़ों के जरिए समझिए पिच का हाल

Tagged:

Gujrat Titans royal challengers banglore IPL 2026 GT vs RCB Live Streaming
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

30 अप्रैल गुरूवार को

दूसरे
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com