भारत में क्यों बैन है Riyan Parag द्वारा पी गई ई-सिगरेट? क्या इसकी कीमत और ब्रांड! जानें सबकुछ
Published - 29 Apr 2026, 11:42 AM | Updated - 29 Apr 2026, 01:10 PM
Table of Contents
Riyan Parag: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच धमाकेदार भिड़ंत देखने को मिली थी। न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था, जहां पर पंजाब किंग्स को आईपीएल 2026 की पहली हार का सामना करना पड़ा है।
इस मैच का परिणाम अंतिम ओवर में आया, लेकिन दूसरी पारी के 16वें ओवर में कैमरा पर कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया। आरआर के कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) लाइव मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में बैठकर ई-सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद उनपर कार्रवाई की जा सकती है।
Riyan Parag: कौन से ब्रांड की थी ई-सिगरेट?
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग (Riyan Parag) का ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रियान ई-सिगरेट का पीते देख रहे हैं, जबकि उनके आसपास युद्धवीर सिंह चरक, ध्रुव जुरेल, और यशस्वी जायसवाल बैठे हुए हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद रियान को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है, जबकि आईपीएल कमेटी भी इसमें हस्तक्षेप कर सकती है।
Nahh man , Riyan parag captured Vaping on live television In dressing room
— ` (@McgMadMan) April 28, 2026
He is idolising Dhoni too much😭🙏 pic.twitter.com/4cWZUGH9QY
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रियान पराग (Riyan Parag) ड्रेसिंग रूम में एल्फबार ब्रांड का वेप इस्तेमाल कर रहे थे, लेकिन अभी तक इसको लेकर को आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। दरअसल, वायरल वीडियो में ब्रांड का नाम साफ नजर नहीं आ रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर प्रशंसक इसको एल्फबार वेप बता रहे हैं। इसकी कीमत ऑनलाइन 2 से 3 हजार रुपये के बीच बताई जा रही है।
भारत में क्यों है ये बैन?
भारत सरकार ने साल 2019 में पूरे देश में ई-सिगरेट के उत्पादन, निर्माण, आयात, निर्यात, परिवहन, बिक्री, वितरण, भंडारण और विज्ञापन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया था। सरकार ने यह फैसला पब्लिक हेल्थ का हवाला देते हुए लिया था, ताकि युवाओं को नशे की लत से बचाया जा सके।
बता दें कि, वेपिंग भारत के इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेद अधिनियम (PECA), 2019 के अंतर्गत आते हैं और इसका सेवन करते पाए जाने पर आर्थिक जुर्माना या फिर जेल की सजा भी हो सकती है। लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि इस मामले में रियान केवल जुर्माना भरकर छूट जाते हैं या फिर उनको भी कारावास भेजा जा सकता है।
भारत में बैन ई-सिगरेट पीना Riyan Parag को पड़ा भारी, BCCI कर रही बड़ी कार्रवाई? सुनाई जाएगी ये बड़ी सजा
ये खिलाड़ी कर चुका है वेपिंग का उपयोग
रियान पराग इकलौते खिलाड़ी नहीं हैं, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान ई-सिगरेट का उपयोग किया है। उनसे पहले साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान अरोन फिंच ड्रेसिंग रूम में वेपिंग का इस्तेमाल करते पाए गए थे। यह उस वक्त हुआ था, जब आईपीएल को दुबई में शिफ्ट कर दिया गया था और फिंच उस समय रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्क्वाड का हिस्सा थे।
उस समय इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, लेकिन इसके बावजूद आईपीएल या बीसीसीआई द्वारा आधिकारिक रूप से कोई सजा नहीं दी गई थी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस बार भी बीसीसीआई खामोश रहती है या फिर रियान को पर सख्त कार्रवाई करके बाकी खिलाड़ियों के सामने एक नज़ीर पेश करती है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर