IPL 2026 के बीच आई संन्यास की खबर, इन 2 खिलाड़ियों ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, कभी RCB का था मैच विनर

Published - 29 Apr 2026, 01:01 PM

IPL 2026

IPL 2026: आईपीएल 2026 में अब तक आधे से ज्यादा मुकाबले खेले जा चुके हैं. टूर्नामेंट में हर दिन एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. वहीं, युवा खिलाड़ियों को भी इस बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा मौका मिल रहा है. इसी बीच दो दिग्गज खिलाड़ियों ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. इनमें से एक RCB का मैच विनर भी है. इन दोनों खिलाड़ियों के IPL 2026 के बीच अचानक संन्यास लेने पर फैंस हैरान हैं .

IPL 2026 के बीच दो खिलाड़ियों ने की संन्यास की घोषणा

IPL 2026

IPL 2026 के बीच संन्यास लेने वाली न्यूजीलैंड क्रिकेट की पूर्व कप्तान सूजी बेट्स हैं, और ऑलराउंडर सॉफी डिवाइन. दरअसल, महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन इंग्लैंड और वेल्स की मेजबानी में 12 जून से 5 जुलाई 2026 में होगा. इस टूर्नामेंट के लिए हाल ही में न्यूजीलैंड बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए स्क्वाड का ऐलान किया है.

हालांकि, पूर्व कप्तान सूजी बेट्स ने अपने संन्यास की घोषणा 23 अप्रैल को ही कर दी थी. लेकिन अब सॉफी डिवाइन ने भी रिटायरमेंट का ऐलान किया है. खास बात यह है कि वह RCB के लिए खेल चुकी है. अब दोनों ही खिलाड़ियों के लिए यह आईसीसी इवेंट आखिरी होगा.

कैसा रहा सूजी बेट्स का करियर?

न्यूजीलैंड की अनुभवी ऑलराउंडर सूजी बेट्स का करियर शानदार रहा है. उन्हें महिला T20 इंटरनेशनल क्रिकेट की सफल बल्लेबाजों में से एक कहा जाता है. उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 181 T20I मैच खेले हैं. जिनमें उन्होंने 28.9 की औसत और 108.6 के स्ट्राइक रेट से 4717 रन बनाए हैं. जो कि महिला T20I में सबसे सर्वोच्च स्कोर है.

वहीं, वनडे फॉर्मेट में सूजी बेट्स ने 181 मुकाबले खेले हैं. जिनमें उन्होंने 38.2 की एवरेज और 79.5 के स्ट्राइक से 5964 रन कूटे हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 37 फिफ्टी तो 13 शतक भी निकले. जबकि, सूजी बेट्स ने टी20 में 28 फिफ्टी और 1 शतक जड़ा.

भारत में क्यों बैन है Riyan Parag द्वारा पी गई ई-सिगरेट? क्या इसकी कीमत और ब्रांड! जानें सबकुछ

WPL में RCB के लिए खेली सोफी डिवाइन

सोफी डिवाइन के करियर की बात करें तो उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए टी20 फॉर्मेट में 151 मुकाबले खेले हैं. जिनमें उन्होंने 28.5 की औसत और 121.5 की स्ट्राइक रेट से 3587 रन बनाए हैं. इस दौरान सोफी डिवाइन ने 23 अर्धशतक और 1 शतक जड़ा. जबकि, उनके बल्ले से 336 चौके और 120 सिक्स भी निकले.

ODI में उन्होंने 159 मैचों में 32.7 की एवरेज और 85.0 के स्ट्राइक रेट से 4279 रन कूटे हैं. इन पारियों में उनके 9 शतक और 18 अर्धशतक भी शामिल है.

खास बात यह है कि सोफी डिवाइन WPL का हिस्सा भी रह चुकी है. उन्होंने साल 2023 में RCB के लिए 8 मैचों में 266 रन बनाए है. हालांकि, 2024 उनके लिए कुछ खास नहीं गया. उन्होंने 10 मैचों में 125.92 के स्ट्राइक से सिर्फ 136 रन बनाए. जिस कारण फ्रेंचाइजी ने उन्हें अगले साल रिलीज कर दिया.

हालांकि, सोफी डिवाइन WPL 2026 में गुजरात जायंट्स (GG) की ओर से खेलते हुए टूर्नामेंट की सबसे सफल खिलाड़ी रही. उन्होंने 9 मैचों में 243 रन बनाए. साथ ही 17 विकेट लेकर पर्पल कैप जीती और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का खिताब अपने नाम किया.

Babar Azam का PSL में फिर तूफान, सेंचुरी ठोक रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने एशिया के पहले बल्लेबाज

Tagged:

RCB Sophie Devine Suzie Bates IPL 2026 New Zealand Cricketer
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

2 साल

23 अप्रैल को
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com