Babar Azam का PSL में फिर तूफान, सेंचुरी ठोक रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने एशिया के पहले बल्लेबाज

Published - 29 Apr 2026, 11:58 AM | Updated - 29 Apr 2026, 12:03 PM

Babar Azam

Babar Azam: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में बाबर आजम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है. अब बीते दिन पेशावर जालमी और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच क्वालीफायर मुकाबले में कप्तान बाबर आजम ने शानदार शतक जड़ा. जिसकी बदौलत उनकी टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही.

वहीं, शतक जड़ने के बाद साथ बाबर आजम (Babar Azam) ने इतिहास रच दिया है. वह टी20 क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. साथ ही उन्होंने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

Babar Azam का शानदार शतक

Babar Azam

28 अप्रैल 2026 को पेशेवर जालमी और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच मुकाबला खेला गया. वहीं, पेशेवर जालमी के लिए खेलते हुए कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने यादगार पारी खेली. उन्होंने 59 गेंदों का सामना करते हुए 174.57 की स्ट्राइक रेट से 103 रन कूटे. इस दौरान उनके बल्ले से 12 चौके और 4 छक्के भी निकले.

इसी के साथ कप्तान के रूप में बाबर टी20 क्रिकेट में 9 शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए. उन्होंने फाफ डुप्लेसिस का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया. जिन्होंने 8 शतक अपने नाम दर्ज किए हैं. हालांकि, डु प्लेसिस ने यह उपलब्धि 216 मैचों में हासिल की थी. जबकि, बाबर ने सिर्फ 154 मैचों में ही यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

GT vs RCB Live Streaming: कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकेंगे गुजरात बनाम आरसीबी मैच की लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग

ऐसा करने वाले बने एशिया के पहले बल्लेबाज बने Babar Azam

अपने इस तूफानी शतक के साथ ही बाबर आजम (Babar Azam) ने एक बेहद ख़ास रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किया. दरअसल, वह एशिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिसने टी20 में 13 शतक पूरे कर लिए हैं.

उनके अलावा इस छोटे फॉर्मेट में इतने शतक किसी भी एशियाई बल्लेबाज के नाम नहीं है. हालांकि अगर पूरे वर्ल्ड की बात करें, तो उनसे ज्यादा शतक क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने अपनी खेली 455 पारियों में 22 शतक जड़े हुए हैं.

हालांकि एशियाई खिलाड़ियों के सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में बाबर आजम टॉप पर आ गए हैं. उनसे पीछे विराट कोहली, अभिषेक शर्मा, साहिबजादा फरहान हैं, जिन्होंने 9-9 शतक बतौर एशियाई बल्लेबाज इस टी20 फॉर्मेट में लगाए हुए हैं. कहीं ना कहीं कोहली-अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों से आगे निकलना पाकिस्तान के इस बल्लेबाज के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है.

शतक पर क्या बोले बाबर आजम?

साल 2026 में बाबर आजम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है. उन्होंने अब तक 10 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 84 की औसत और 146.26 के स्ट्राइक रेट से 588 रन कूटे. फिर भी उनकी अलोचना जारी है. लेकिन माना जा रहा है कि इस दमदार परफॉर्मेस के बलबूते बाबर की पाकिस्तान टीम में वापसी हो सकती है.

वहीं, मैच के बाद बाबर आजम ने अपने शतक पर कहा कि, "मुझे लग रहा है कि मैं फिर से अपनी पुरानी फॉर्म में लौट रहा हूं. मैं अपने स्किल्स पर भरोसा कर रहा हूं और खेल के अनुसार खेल रहा हूं. अब मैं अपनी निरंतरता हो बनाए रखना चाहता हूं. जब पहले छह ओवरों में अच्छी शुरूआत मिती है तो गेम को आगे खेलना आसान हो जाता है"

भारत में बैन ई-सिगरेट पीना Riyan Parag को पड़ा भारी, BCCI कर रही बड़ी कार्रवाई? सुनाई जाएगी ये बड़ी सजा

Tagged:

Pakistan Cricket Team babar azam PSL
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com