Rajasthan Royals के खिलाफ ब्लैक आर्म बैंड पहनकर क्यों खेले PBKS के खिलाड़ी? जानें बड़ी वजह
Published - 29 Apr 2026, 02:35 PM | Updated - 29 Apr 2026, 02:43 PM
Table of Contents
PBKS: आईपीएल 2026 का 40वां मुकाबला मंगलवार को पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला गया. दोनों टीमों की भिड़त न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर) में स्थित महाराजा यदविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुई. हालांकि, अपने होमग्राउंड में खेलने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा.
लेकिन फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान पंजाब के खिलाड़ी की बाजू पर बंधी काली पट्टी ने खींचा. अब फैंस यह जानने के लिए उत्सुक है कि PBKS के खिलाड़ियों ने क्यों काली पट्टी बांधी. चलिए तो जानते हैं.....
PBKS ने क्यों बांधी काली पट्टी?
In today’s IPL match, players of Punjab Kings wore black armbands in honor of Azmatullah Omarzai after the passing of his mother. In cricket, this gesture shows respect and solidarity. May God forgive her.
— Wahida 🇦🇫 (@RealWahidaAFG) April 28, 2026
🇦🇫🇮🇳🙏 pic.twitter.com/UOvbZ7DAa5
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस के दौरान PBKS कप्तान श्रेयस अय्यर पट्टी बांधे हुई दिखाई दिए. उन्होंने बताया कि उमरजई के मां के निधन पर दुख जताने के लिए उन्होंने यह काली पट्टी बांधी है. अय्यर ने कहा, पूरी टीम की ओर से, मैं अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई और उनके परिवार के प्रति इस दुखद घड़ी में अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करना चाहता हूँ। मुझे पूरा विश्वास है कि हम हर सुख-दुख में उनके साथ हैं.
भारत में क्यों बैन है Riyan Parag द्वारा पी गई ई-सिगरेट? क्या इसकी कीमत और ब्रांड! जानें सबकुछ
अजमतुल्लाह उमरज़ई की मां का हुआ निधन

बता दें कि हाल ही में पंजाब किंग्स के स्टार ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरज़ई की मां का सोमवार, 27 अप्रैल को निधन हो गया था. वहीं, फ्रेंचाइजी ने भी उनकी मां के निधन पर शोक जताते हुए एक पोस्ट किया था. पंजाब ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा, "हम अजमतुल्लाह उमरज़ई को उनकी माता के निधन पर हार्दिक संवेदना ज़ाहिर करते हैं। पंजाब किंग्स का पूरा परिवार इस कठिन समय में उनके और उनके परिवार के साथ खड़ा है।"
अज़मतुल्लाह उमरजई का आईपीएल में प्रदर्शन
पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर अज़मतुल्लाह उमरजई को पंजाब ने 2.4 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था. लेकिन इस सीजन अभी तक उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है. पंजाब ने उन्हें 2.40 करोड़ की मोटी रकम में खरीदा था. इसके बावजूद उन्हें एक मैच खेलने का चांस नहीं मिला है.
हालांकि, IPL 2025 में उन्होंने PBKS के लिए 9 मैच खेले थे. जिसमें उन्होंने 14.25 की औसत और 139.02 की स्ट्राइक रेट से 57 रन बनाए थे, और 8 विकेट चटकाए थे. वहीं, उमरजई आईपीएल 2024 गुजरात के लिए खेल चुके हैं.
Babar Azam का PSL में फिर तूफान, सेंचुरी ठोक रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने एशिया के पहले बल्लेबाज
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर