IPL 2026 से ओलंपिक के लिए हो गई 15 सदस्यीय टीम इंडिया तैयार, इन 15 खिलाड़ियों को मौका! वैभव, प्रियांस, अभिषेक, ईशान....

Published - 29 Apr 2026, 02:47 PM | Updated - 29 Apr 2026, 03:07 PM

Olympics

Olympics: भारत में इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का खुमार दर्शकों पर चढ़ा हुआ है। टूर्नामेंट में सफलतापूर्वक 40 मैच खेले जा चुके हैं तो फाइनल समेत 30 मैच अभी भी शेष हैं। ऐसे में दर्शकों के लिए आईपीएल 2026 बेहद रोमांचक रहने वाला है।

हालांकि, खास बात ये है कि आईपीएल से ही ओलंपिक 2028 (Olympics) के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम तैयार हो चुकी है, जिसमें इन 15 खिलाड़ियों पर बीसीसीआई दांव लगा सकती है।

इस लिस्ट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे धुरंधर युवा खिलाड़ी शामिल हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इस लिस्ट में और किन-किन को मौका मिल सकता है।

वैभव, प्रियांश, अभिषेक, ईशान को मिल सकता है मौका

ओलंपिक 2028 (Olympics) के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है। आईपीएल 2026 में वैभव 400 का आंकड़ा पार करने वाले पहले बल्लेबाज हैं और ऑरेंज कैप पर इस 15 साल के बच्चे ने कब्जा किया हुआ है। ऐसे में चयनकर्ता युवा खिलाड़ी की काबिलियत को देखते हुए ओलंपिक (Olympics) में खेलने का चांस दे सकते हैं।

वहीं, प्रियांश आर्य और अभिषेक शर्मा का बल्ला भी टूर्नामेंट में जमकर आग उगल रहा है। ये दोनों ही बल्लेबाज पहली गेंद से प्रहार करने में सक्षम हैं तो नंबर तीन की जिम्मेदारी ईशान किशन संभालते नजर आ सकते हैं।

इस बल्लेबाज ने पिछले 6 महीनों में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को काफी प्रभावित किया है और आगे भी वह अपना फॉर्म जारी रखते हैं तो यकीनन चयन समिति ईशान किशन को ओलंपिक (Olympics) की फ्लाइट में बैठा सकती है।

कौन होगा टीम इंडिया का कप्तान?

ओलंपिक 2028 (Olympics) के लिए टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को सौंपी जा सकती है। सूर्या की कप्तानी में भारतीय टीम ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता था, जबकि जब से सूर्या को कप्तान नियुक्त किया गया है, भारत ने एक भी टी20 श्रृंखला नहीं गंवाई है और टूर्नामेंट में भी शत-प्रतिशत का रिकॉर्ड बरकरार है।

हालांकि, कप्तानी से उलट सूर्या के बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं और आईपीएल 2026 में भी वह एक-एक रन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद चयन समिति कप्तान के तौर पर सूर्या पर भरोसा जता सकते हैं।

आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान, मुंबई इंडियंस का खिलाड़ी बना कप्तान

कब और कहां खेला जाएगा Olympics 2028?

काफी लंबे इंतजार के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी होने जा रही है। 128 साल के बाद क्रिकेट को दोबारा खेलों के महाकुंभ में शामिल किया गया है, जिसमें पुरुष क्रिकेट की शुरुआत 22 जुलाई से होगी और स्वर्ण पदक मुकाबला मैच 29 जुलाई को खेला जाएगा। ओलंपिक 2028 (Olympics) में कुल 6 टीमें भाग लेने वाली हैं, जबकि इसमें भारत का नाम पक्का माना जा रहा है।

साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि हर महाद्वीप से एक-एक टीम को मौका मिलेगा, जबकि छठी टीम की एंट्री क्वालिफायर खेलकर होगी। ऐसे में यह टूर्नामेंट और भी रोमांचक होने वाला है। बता दें कि, ओलंपिक में क्रिकेट के मैच लॉस एंजिल्स से करीब 50 किलोमीटर दूर स्थित पोमोना शहर के फेयरग्राउंड्स में एक अस्थाई वेन्यू पर खेले जाएंगे।

ओलंपिक 2028 के लिए भारत का संभावित स्क्वाड

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, ईशान किशन, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती।

‘मेरी हर कामयाबी उन्ही की देन....' Abhishek Sharma ने सिर्फ इस दिग्गज को दिया अपनी सफलता का पूरा श्रेय

Tagged:

IPL 2026 Olympics Los Angeles Olympics LA2028
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com