आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान, मुंबई इंडियंस का खिलाड़ी बना कप्तान
Published - 29 Apr 2026, 01:32 PM | Updated - 29 Apr 2026, 01:42 PM
Table of Contents
T20 World Cup: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने 15 सदस्यीय टीम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। जून-जुलाई में इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट के लिए टीम में सूजी बेट्स और सोफी डिवाइन जैसी अनुभवी खिलाड़ियों को मौका दिया है तो ली ताहुहू भी अपने इंटरनेशनल करियर का अंतिम आईसीसी टूर्नामेंट (T20 World Cup) खेलती नजर आएंगी।
ब्लैककैप्स बोर्ड ने नेंसी पटेल और धाकड़ बल्लेबाज इजी शार्प पर भी भरोसा जताया है। यह इन दोनों खिलाड़ियों का पहला आईसीसी प्रतियोगिता होने वाली है, जिसमें वह यकीनन शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगी। बता दें कि, टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरने वाला है। ऐसे में वह चाहेंगे कि बैक टू बैक दूसरा खिताब जीत सके।
मुंबई इंडियंस का खिलाड़ी बना कप्तान
ब्लैककैप्स क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup) के लिए टीम की कमान अमेलिया केर के युवा कंधों पर सौंपी है। वह पिछले एक दशक से इंटरनेशनल मंच पर कीवियों का प्रतिनिधित्व कर रही हैं और यही अनुभव उनको आईसीसी प्रतियोगिता में काम आ सकता है।
बता दें कि, अमेलिया महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करती हैं और उनका प्रदर्शन अभी तक इस लीग में गेंद और बल्ले से बेहद कमाल का रहा है। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup) में भी अमेलिया कप्तानी, गेंदबाजी और बल्लेबाजी तीनों से अपनी टीम को जीत दिलाना चाहेंगी।
10 पुराने खिलाड़ियों को किया शामिल
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup) के लिए ब्लैककैप्स क्रिकेट बोर्ड ने 10 पुराने खिलाड़ियों को भी शामिल किया है, जिन्होंने साल 2024 में आयोजित टी20 खिताब पर कब्जा किया था।
उस दल में अमेलिया केर, सूजी बेट्स, सॉफी डिवाइन, लिया तहुहु, इजी गेज, मेडी ग्रीन, ब्रूक हैलिडे, जेस कर, रोजमेरी मेयर और जॉर्जिया प्लिमर शामिल हैं। वहीं, स्पिनर के तौर पर पहली पसंद मानी जाने वाली ईडन कार्सन को टीम में शामिल नहीं किया गया है। दरअसल, वह काफी लंबे समय से कोहनी की चोट से जूझ रही हैं।
भारत में क्यों बैन है Riyan Parag द्वारा पी गई ई-सिगरेट? क्या इसकी कीमत और ब्रांड! जानें सबकुछ
कब शुरू होगा कीवियों का अभियान?
इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup) की मेजबानी इंग्लैंड को सौंपी गई है। टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून 2026 से होगी तो खिताबी मैच 5 जुलाई 2026 को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कीवियों को ग्रुप-2 में रखा गया है, जहां उनके साथ इंग्लैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज जैसी खतरनाक टीमें हैं।
वहीं, कीवी टीम अपने अभियास की शुरुआत 14 जून को साउथैम्पटन में वेस्टइंडीज के खिलाफ करेगी। जबकि, 17 और 20 जून को क्रमश: श्रीलंका और आयरलैंड से कीवियों का सामना होगा। यह दोनों मैच साउथैम्पटन में खेले जाएंगे। इसके बाद 23 जून को ब्रिस्टल में स्कॉटलैंड और 28 जून को द ओवल में मेजबान इंग्लैंड से गत विजेता का मुकाबला होगा।
T20 World Cup के लिए न्यूजीलैंड टीम का स्क्वाड
अमेलिया केर (कप्तान), सूज़ी बेट्स, सोफी डिवाइन, फ्लोरा डेवोनशायर, इज़ी गेज़ (विकेटकीपर), मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, ब्री इलिंग, पॉली इंग्लिस (विकेटकीपर), जेस केर, रोज़मेरी मैयर, नेन्सी पटेल, जॉर्जिया प्लिमर, इज़ी शार्प (विकेटकीपर), ली ताहुहू।
क्रिकेट जगत में मची हलचल, 6 दिन में 3 खिलाड़ियों ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, सदमे में फैंस
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर