क्रिकेट जगत में मची हलचल, 6 दिन में 3 खिलाड़ियों ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, सदमे में फैंस

Published - 29 Apr 2026, 01:01 PM | Updated - 29 Apr 2026, 01:07 PM

New Zealand

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट में भूचाल आ गया है। पिछले 6 दिनों के अंदर तीन खिलाड़ियों ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है, जिसने क्रिकेट प्रशंसकों को भी मायूस कर लिया है।

दरअसल, जून-जुलाई में इंग्लैंड में टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन होना है, जिसके लिए ब्लैककैप्स क्रिकेट बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है। लेकिन इस दौरान तीन खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल क्रिकेट को हमेशा-हमेशा अलविदा कहने का फैसला भी कर लिया है। इस निर्णय से फैंस दुखी हैं।

सूजी ने किया था रिटायरमेंट का फैसला

न्यूजीलैंड (New Zealand) की स्टार ऑलराउंडर सूजी बेट्स ने 23 अप्रैल को रिटायरमेंट का ऐलान किया था। हालांकि, वह टी20 विश्व कप 2026 के बाद अपने इंटरनेशनल करियर को समाप्त करेंगी। 38 वर्षींय सूजी न्यूजीलैंड (New Zealand) की एक अहम खिलाड़ी हैं, जो गेंद और बल्ले दोनों से अपना प्रभाव छोड़ती हैं। सूजी ने रिटायरमेंट को लेकर कहा,

'मेरे लिए यह फैसला लेना काफी कठिन था। अपने देश के लिए 20 वर्षो तक खेलना बेहद सम्मान की बात थी और मैंने कभी इस खेल को छोड़ने के बारे में नहीं सोचा था। मुझे लगता है कि अब इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने का सही समय आ चुका है'

दो और खिलाड़ियों ने लिया संन्यास

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड अभी सूजी बेट्स के रिटायरमेंट से उबर भी नहीं पाया था कि अब सोफी डिवाइन और ली ताहुहू ने भी ब्लैककैप्स की जर्सी को अलविदा कहने का मन बना लिया है। वहीं, न्यूजीलैंड (New Zealand) के मुख्य कोच बेन सॉयर ने सोफी, बेट्स और ली के रिटायरमेंट को लेकर कहा,

"हमारे तीनों सबसे वरिष्ठ खिलाड़ियों का एक ही टूर्नामेंट में अपने करियर का समापन करना एक दुर्लभ और विशेष अवसर है। तीनों ने अपने-अपने तरीके से शानदार करियर बनाया है और इस टीम और खेल को समग्र रूप से बहुत कुछ दिया है।"

बता दें कि, (New Zealand) महिला क्रिकेट टीम को बुलंदियों पर पहुंचाने में इन तीनों खिलाड़ियों का बहुमूल्य योगदान रहा है।

Vaibhav Sooryavanshi ने रचा एक और इतिहास, ये महारिकॉर्ड बनाने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

विश्व कप के लिए स्क्वाड घोषित

न्यूजीलैंड (New Zealand) महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड में आयोजित होने वाले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में खिताब की रक्षा करने के लिए इरादे से मैदान पर उतरेंगी। इस टीम की कमान अमेलिया केर के हाथों में होगी, जो कि पहली बार टी20 विश्व कप में कीवियों का नेतृत्व करने जा रही हैं।

वहीं, इस बार चयनकर्ताओं ने 10 ऐसे खिलाड़ियों को स्क्वाड में शामिल किया है, जिन्होंने दो साल पहले खिताब पर कब्जा किया था। वहीं, सूजी बेट्स और सोफी डिवाइन अपना 10वां टी20 विश्व कप खेलने के लिए तैयार हैं। जबकि सोफी डिवाइन अपनी कप्तानी का अनुभव वर्तमान कप्तान अमेलिया केर के साथ शेयर करती नजर आएंगी।

वर्ल्ड कप 2026 के लिए New Zealand का स्क्वाड

अमेलिया केर (कप्तान), सूज़ी बेट्स, सोफी डिवाइन, फ्लोरा डेवोनशायर, इज़ी गेज़ (विकेटकीपर), मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, ब्री इलिंग, पॉली इंग्लिस (विकेटकीपर), जेस केर, रोज़मेरी मैयर, नेन्सी पटेल, जॉर्जिया प्लिमर, इज़ी शार्प (विकेटकीपर), ली ताहुहू।

IPL 2026: Rajasthan Royals की जीत से प्वाइंट्स टेबल में आया 'भूकंप', पंजाब की हार ने इस दिग्गज टीम की बढ़ाई टेंशन!

Tagged:

New Zealand Sophie Devine Lea Tahuhu Suzie Bates
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com