IPL 2026: Rajasthan Royals की जीत से प्वाइंट्स टेबल में आया 'भूकंप', पंजाब की हार ने इस दिग्गज टीम की बढ़ाई टेंशन!

Published - 29 Apr 2026, 12:04 AM | Updated - 29 Apr 2026, 12:18 AM

Rajasthan Royals

महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम, मुल्लांपुर में PBKS vs RR के बीच खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, जो सही साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 222 रन बनाए,

जबकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आई पंजाब की विरोधी टीम ने इस लक्ष्य को चार विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही अंक तालिका में छलांग लगने से एक अन्य टीम को नुकसान झेलना पड़ा।

पंजाब किंग्स को हराकर Rajasthan Royals की छलांग

Rajasthan Royals

मुल्लांपुर में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम ने जबरदस्त फॉर्म में चल रही पंजाब किंग्स को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया। इस हार के बावजूद पंजाब किंग्स प्वाइंट्स टेबल में आठ में से 6 मुकाबले जीतकर 12 अंकों के साथ फिलहाल टॉप पर काबिज है।

वहीं, राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने भी 9 मैचों में 6 जीत दर्ज कर 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर कब्जा जमा लिया है। इस मैच से पहले पिंक सिटी की यह टीम चौथे स्थान पर थी,

जिसके बाद एक स्थान की छलांग लगाते हुए उसने हैदराबाद को नीचे छोड़ दिया है। बात करें अंक तालिका के सबसे निचले स्थान की, तो लखनऊ सुपर जायंट्स सबसे नीचे है, वहीं नौवें स्थान पर मुंबई इंडियंस बरकरार है।

PBKS vs RR: राजस्थान की आंधी में उड़ा पंजाब किंग्स, रॉयल्स 6 विकेट से जीता मैच

डोनोवन फेरेरा को मिला मैन ऑफ द मैच

आईपीएल 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स को हराकर राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने अपनी हार का सिलसिला तोड़ते हुए पंजाब की जीत का रथ भी रोक दिया। इस मैच को जिताने में पूरी टीम की मेहनत थी, लेकिन सबसे अहम वक्त पर जिम्मा संभालने वाले डोनोवन फेरेरा थे।

डोनोवन फेरेरा ने 26 गेंदों में तीन छक्के और 6 चौकों की मदद से नाबाद 52 रनों की पारी खेलकर टीम को संकट से बाहर निकाला। इस पारी की बदौलत उन्हें मैन ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया।

इन सभी पारियों के बीच जो एक अंडर-रेटेड नाम रह गया, वह है शुभम दुबे; जिन्होंने फेरेरा के साथ मैदान पर वक्त बिताने के साथ-साथ बेहतरीन शॉट्स भी लगाए और पंजाब के गेंदबाजों को दबाव में ला दिया।

Vaibhav Sooryavanshi ने रचा एक और इतिहास, ये महारिकॉर्ड बनाने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

मार्कस स्टोइनिस की तूफानी पारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ पावरप्ले में खुलकर नहीं खेल पाई। PBKS vs RR की इस भिड़ंत में पंजाब पावरप्ले में मात्र 65 रन बना सकी। इसके साथ ही प्रभसिमरन सिंह ने आज काफी धीमा खेला; उन्होंने 44 गेंदों में 59 रन बनाए।

निचले क्रम में मार्कस स्टोइनिस ने तेजतर्रार पारी खेलकर पंजाब किंग्स को एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में मदद की। स्टोइनिस ने 22 गेंदों में 6 छक्के और चार चौकों की मदद से नाबाद 62 रन बनाए।

200+ का स्कोर जरूरी था क्योंकि सामने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की मजबूत बल्लेबाजी थी। इस दौरान चहल ने 3 विकेट चटकाए, लेकिन उनकी गेंदबाजी पंजाब को जीत नहीं दिला सकी और राजस्थान ने 19.2 ओवर में जीत दर्ज की।

Tagged:

rajasthan royals PBKS vs RR IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

चेन्नई सुपर किंग्स

तीन हुए तीनों जीते हैं
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com