KKR vs DC, Pitch Report: सिर्फ और सिर्फ इन्हें मदद करेगी इडन गार्डन की पिच, जानें स्टेडियम के सभी दिलचस्प आंकड़ें

Published - 23 May 2026, 02:25 PM | Updated - 23 May 2026, 02:26 PM

KKR vs DC

KKR vs DC: आईपीएल 2026 का 70वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़त 24 मई रविवार 2026 को कोलकाता के ईडन गार्डन में होगी. कोलकाता के पास फिलहाल 13 प्वाइंट्स हैं.

अब टीम को अपना आखिरी मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 24 मई को खेलना है. फिर टीम के पास 15 प्वाइंट्स हो जाएंगे. इसके बाद KKR को उम्मीद करनी होगी कि बाकी दोनों टीमें अपने आखिरी मैच में हार का सामना करें. वहीं, DC भी मुश्किल में है. टीम के पास सिर्फ 12 प्वाइंट्स हैं. अब डीसी को केकेआर को हराकर बाकी दोनों टीमों की हार की भी प्रार्थना करनी होगी.

लिहाजा, KKR बनाम DC के बीच प्लेऑफ की दौड़ कड़ी है. ऐसे में कोई एक भी टीम हार का सामना नहीं करना चाहेगी. लेकन हार-जीत का असली फैसला ईडन गार्डन की पिच करेगी. चलिए तो जान KKR vs DC मैच से पहले जान लेते हैं कि पिच का हाल.

KKR vs DC: किसे मदद करेगी ईडन गार्डन की पिच?

 KKR vs DC

कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग कही जाती है. यहां की पिच बैटरों के लिए अनुकूल है. काली मिट्टी से बनी इस मैदान में बल्लेबाजों को काफी उछाल मिलता है, जिस कारण बल्ले पर गेंद अच्छे से आती है. हालांकि, शुरूआत में तेज गेंदबाजी को थोड़ी मदद मिलती है. लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है बल्लेबाजों के साथ स्पिर्स का दबदबा देखने को मिलता है.

फ्लैट ट्रैक होने के कारण यहाँ यहां पर अक्सर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में औसतन स्कोर 170 से 180 रन के बीच है. वहीं, 262 का हाई स्कोर भी आराम से बनाया जा सकता है.

Shreyas Iyer को डेट करना चाहती हैं बिग बॉस विनर Sana Makbul, पॉडकास्ट में सरेआम किया अपने प्यार का इजहार

IPL मैचों में कोलकाता के इडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम के आंकडें:

कुल मैच- 106

पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 44

पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 60

ग्राउंड का एवरेज स्कोर- 165.19

सबसे ज़्यादा टोटल का रिकॉर्ड- 262/2 (Punjab Kings) v 26/04/2024 v Kolkata Knight Riders

सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड- 49 (Royal Challengers Bengaluru) v 23/04/2017 v Kolkata Knight Riders

सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा- 262/2 (Punjab Kings) v 26/04/2024 v Kolkata Knight Riders

हर विकेट पर एवरेज रन- 28.05

हर ओवर पर एवरेज रन- 8.59

KKR vs DC: टॉस की भूमिका अहम

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में अब तक 106 मैच खेले जा चुके हैं. पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मुकाबलों की संख्या- 44 है. जबकि, पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए 60 है. वहीं, ईडन गार्डन्स में ओस एक बड़ा फैक्टर साबित हो सकती है.

क्योंकि दूसरी पारी में रन चेज करना आसान हो जाता है. लिहाजा, KKR vs DC मैच में कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी (Target Chase) करना पसंद कर सकते हैं.

Punjab Kings के पूरे क्वालिफिकेशन सिनेरियो का हुआ ऐलान, ये समीकरण बना, तो टॉप-4 में पा जायेगी एंट्री

Tagged:

Delhi Capitals Kolkata Knight Riders KKR vs DC IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

अजिंक्य रहाणे

31 मई 2026 को
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com