Shreyas Iyer को डेट करना चाहती हैं बिग बॉस विनर Sana Makbul, पॉडकास्ट में सरेआम किया अपने प्यार का इजहार

Published - 23 May 2026, 11:41 AM | Updated - 23 May 2026, 12:59 PM

Shreyas Iyer

Shreyas Iyer: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों पर टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का क्रश (Crush) होना कोई नई बात नहीं है। अक्सर अभिनेत्रियां किसी न किसी अभिनेता के साथ डेट करने की इच्छा व्यक्त करती नजर आती हैं। इस कड़ी में अब बिग बॉस विनर सना मकबूल का नाम भी जुड़ गया है। हाल ही में उन्होंने एक पॉडकास्ट के दौरान दावा किया है कि वह टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को डेट करना चाहती हैं।

Shreyas Iyer को डेट करना चाहती हैं सना मकबूल

Shreyas Iyer

टीवी और फिल्म एक्ट्रेसेस का क्रिकेटरों के प्रति आकर्षण किसी से छिपा नहीं है। इतिहास में कई अभिनेत्रियों का नाम क्रिकेटरों के साथ जोड़ा चुका है। वहीं, अब भारतीय टीवी इंडस्ट्री की बिग स्टार सना मकबूल भी टीम इंडिया के खिलाड़ी के लिए अपनी दीवानगी जाहिर करती नजर आई हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्मीज्ञान के साथ एक इंटरव्यू किया, जिसमें बिग बॉस विनर ने कहा कि वह श्रेयस अय्यर को डेट करना चाहती हैं। सना मकबूल ने खुलासा किया कि उन्हें क्रिकेटर पर क्रश है।

Team India से बाहर होने की खबरों के बीच Suryakumar Yadav का बड़ा कदम, अब इस नई टीम से खेलते आएंगे नजर

“मैं उन्हें मना नहीं करुंगी”

सना मकबूल का कहना है कि अगर श्रेयस अय्यर उनसे डेटिंग के लिए पूछेंगें तो वह मना नहीं करेंगी। इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि वह किसी भी एक्टर को डेट नहीं करना चाहती क्योंकि एक्टिंग इंडस्ट्री में स्टैबिलिटी नहीं है। सना मकबूल ने भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के गेम और उनके लुक्स की तारीफ की।

उनका कहना है कि वह पहले से किसी और के हो चुके हैं। बता दें कि अर्शदीप सिंह समरीन कौर को डेट कर रहे हैं। आईपीएल 2026 के दौरान उन्होंने अपना रिलेशन पब्लिक किया है। पिछले कुछ समय में ये कपल कई बार एक साथ स्पॉट हो चुका है।

मुश्किलों में Shreyas Iyer की टीम

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) इस समय आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का नेतृत्व कर रहे हैं। उनकी कप्तानी वाली टीम ने आईपीएल की शुरुआत शानदार की थी, लेकिन आधा टूर्नामेंट बीत जाने के बाद पीबेकेएस अपनी लय खो बैठी और अपने पिछले छह मुकाबलों में लगातार हार झेली।

वहीं, अब उसके प्लेऑफ़ में जाने की उम्मीदें काफी कम हो गई है। यदि पंजाब लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच हार जाती है तो उसका सफर खत्म हो जाएगा। वहीं, अगर श्रेयस अय्यर एंड कंपनी जीत हासिल करने में सफल होती है तो उसे प्लेऑफ़ में जगह बनाने के लिए उनको राजास्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की हार की दुआ करनी होगी।

Punjab Kings के पूरे क्वालिफिकेशन सिनेरियो का हुआ ऐलान, ये समीकरण बना, तो टॉप-4 में पा जायेगी एंट्री

Tagged:

team india shreyas iyer IPL 2026 Sana Makbul
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com