Team India से बाहर होने की खबरों के बीच Suryakumar Yadav का बड़ा कदम, अब इस नई टीम से खेलते आएंगे नजर
Published - 23 May 2026, 10:56 AM | Updated - 23 May 2026, 10:57 AM
Suryakumar Yadav : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ और टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ वक्त से अपनी खराब फॉर्म और कैप्टेंसी को लेकर चर्चाओं में हैं. आईपीएल 2026 में भी वह अपने बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं, तब से ऐसी खबरें और ज्यादा बढ़ गई है कि सूर्या से परमानेंट टी20 की कप्तानी छिनी जा सकती है.
उनकी जगह अन्य किसी खिलाड़ी को सौंपी जा सकती है. साथ ही सूर्या को टीम से भी बाहर होना पड़ सकता है. इसी बीच Suryakumar Yadav ने भारतीय क्रिकेट टीम को छोड़कर नई टीम के लिए खेलने का निर्णय लिया है.
Suryakumar Yadav ने इस टीम के लिए किया खेलने का फैसला
India's T20 captain Suryakumar Yadav is fit & fine, and is not mood to take a break after the @IPL he will play for @TriumphKnights in @T20Mumbai and is keen to travel to Ireland & England for the T20 series!@surya_14kumar @mipaltan pic.twitter.com/fzgsp1SNct
— Gaurav Gupta (@toi_gauravG) May 22, 2026
सूर्यकुमार यादव, जिन्हें उनके आक्रामक बल्लेबाज़ी अंदाज़ और 360-डिग्री शॉट्स के लिए जाना जाता है, पिछले कुछ समय से अपनी फॉर्म से भटके हुए हैं. इसके बावजूद आईपीएल 2026 में व्यस्त रहने के बाद भी वह बिल्कुल आराम के मूड में नहीं लग रहे हैं.
दरअसल, Suryakumar Yadav ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बाद एक नई टीम के साथ मैदान पर नए जोश के साथ उतरने का फैसला किया है.
खबरों के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव टी20 मुंबई लीग में (ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट) Triumph Knights” टीम के लिए खेलते दिखाई देंगे.
वहीं, अब फैंस की नजरें इस बात पर टिकी होंगी कि सूर्यकुमार यादव Triumph Knights के लिए कैसा प्रदर्शन करते हैं. अगर सूर्यकुमार यादव अच्छा खेलते हैं तो उनका डूबता करियर बच सकता है.
Suryakumar Yadav का गिरता प्रदर्शन
सूर्या का डूबता करियर

ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर