Virat Kohli ने खेल भावना को किया तार-तार, Travis Head से नहीं मिलाया हाथ, SRH बल्लेबाज का रिएक्शन वायरल
Published - 23 May 2026, 09:39 AM | Updated - 23 May 2026, 10:30 AM
Table of Contents
Virat Kohli: 22 मई को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 67वां मुकाबला खेला गया, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हुआ। हैदराबाद में खेले गए इस मैच में रजत पाटीदार की अगुवाई वाली टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।
इसी दौरान आरसीबी के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की हैदराबाद के ट्रेविस हेड के साथ तीखी नोक-झोंक देखने मिली, जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। ये मामला इतना बढ़े गया कि मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) ने ट्रेविस हेड से हाथ मिलाने से भी मना कर दिया।
Virat Kohli की हुई ट्रेविस हेड के साथ नोक-झोंक
क्रिकेट मैदान पर मैच के दौरान स्लेजिंग देखने मिलना कोई बड़ी या नई बात नहीं है। अक्सर खिलाड़ी खेल के समय एक-दूसरे को स्लेज करते दिखाई देते हैं। लेकिन कई बार ये स्लेजिंग इतनी बढ़ जाती है कि खिलाड़ी आपस में भिड़ भी जाते हैं। ऐसा ही कुछ शुक्रवार को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले में देखने को मिला। दरअसल, मैच के दौरान, जब विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे, तब उनकी ट्रैविस हेड के साथ कुछ नोकझोंक हुई।
#ViratKohli 🆚 #TravisHead 🥵🤯
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 22, 2026
Tensions rise in high voltage clash🔥#TATAIPL Race to Playoffs 2026 👉 #SRHvRCB | LIVE NOW ➡️https://t.co/52qPTW2gSO pic.twitter.com/JOiWaxNW6T
KKR को लगा 440 वोल्ट का झटका, फॉर्म में चल रहा अहम खिलाड़ी हुआ चोटिल, पूरे IPL 2026 से हुआ बाहर
वीडियो हुआ वायरल
मैच के दौरान जब आरसीबी टीम हैदराबाद द्वारा दिए गए टारगेट को चेज कर रही थी तो पारी का आगाज करने के लिए विराट कोहली (Virat Kohli) और वेंकटेश अय्यर मैदान पर आए। इन दोनों खिलाड़ियों ने शिवांग कुमार के पहले ओवर में आक्रमक बल्लेबाज कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाने की कोशिश की। लेकिन वेंकटेश अय्यर के 23 रन जड़ देने के बाद विराट कोहली ट्रेविस हेड कुछ कहते हुए नजर आए।
इसके जवाब में हैदराबाद का बल्लेबाज सिर्फ मुस्कुराता रहा। इस बहस के दौरान किंग कोहली ने ऑस्ट्रेलिटाई बल्लेबाज का हाथ से इशारा करते हुए भी कुछ कहा था। हालांकि, ये बात अब तक साफ नहीं हुई है कि विवाद किस बात पर शुरु हुआ और दोनों के बीत क्या बात हुई, लेकिन कमेंटेटरों ने अनुमान लगाते हुए कहा कि कोहली हेड से कह रहे हैं, "कुछ, अपनी ऑफ स्पिन दिखाओ।"
Virat Kohli ने हाथ मिलाने से भी किया इंकार

गौरतलब है कि यह मामला केवल मैदान तक ही बरकरार नहीं रहा। मुकाबला खत्म होने के बाद जब ट्रेविस हेड विराट कोहली से हाथ मिलाने आए तो भारतीय खिलाड़ी ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जबकि उन्होंने ट्रेविस हेड के पीछे चल रहे ईशान किशन से अच्छे से मुलाकात की उनके साथ हाथ मिलाया। वहीं, अब विराट कोहली के इस रिएक्शन पर फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
🔴Virat Kohli not happy with Travis Head for that reaction 🤯🥵
— ‘HK’ (@potter_here18) May 22, 2026
- yelled at him while at the crease.
- frustrated at the dugout.
- No handshakes after the match 🤯🗿 pic.twitter.com/T0TcwFnimu
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर