Krunal Pandya की तेज बाउंसर देख, गुस्से से लाल-पीली हुई Kavya Maran, एंग्री रिएक्शन मिनटों में हुआ वायरल
Published - 23 May 2026, 10:14 AM | Updated - 23 May 2026, 10:16 AM
Table of Contents
Krunal Pandya: आईपीएल में खेल के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन भी खूब चर्चाओं में रहती हैं. हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले वह अब अपने रिएक्शन की वजह से वायरल हो गई है. दरअसल, बीती रात 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच मुकाबला खेला गया.
इस मैच में क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) के गेंदबाजी एक्शन को देखकर काव्या मारन इतनी चौंक गई की, अब उनका इस दौरान का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Krunal Pandya की बॉलिंग पर काव्या मारन की प्रतिक्रिया वायरल
Funny conversation between Kavya Maran and Venkatapathy Raju when Krunal Pandya bowled a bouncer.
— Abhishek Kumar (@Abhishek060722) May 22, 2026
Kavya Maran: “Venky, just tell me, is this not chucking?”
Venkatapathy Raju: “Yeah, I have been saying this for the last 1 year.”
Kavya Maran: “Then why has BCCI not banned him… pic.twitter.com/4zdopXudTV
हैदराबाद की टीम बल्लेबाजी कर रही थी, और इस दौरान ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने मैदान पर तेजी तेज बाउंसर फेंकी. क्रुणाल (Krunal Pandya) की गेंद की रफ्तार इतनी तेज थी कि देखकर SRH मालकिन भी हैरान रह गई.
RCB टीम के ऑलराउंडर क्रुणाल की गेंद देखकर काव्या मारन सीट से मुड़ीं और आपसपास के लोगों के बात करने लगी. खास बात यह है कि काव्या के साथ इस दौरान साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता वेंकटेश दग्गुबाती भी बैठे हुए थे.
वहीं, काव्या ने हैरानी के साथ वेंकटेश और अन्य लोगों से गेंद की तरफ इशारा कर पूछा, 'क्या यह चकिंग है? वह काफी देर तक गेंद की तरफ इशारा कर बार-बार क्रुणाल पंड्या के एक्शन पर बात करती रही. जिसे देखकर साफ लग रहा था कि वह खुश नहीं है. अब उनका यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का मुद्दा बन गया है.
ईशान किशन बने प्लेयर ऑफ द मैच
मैच की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने RCB के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 55 रनों से जीत दर्ज की. हालांकि, हार के बावजूद RCB पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर बनी हुई है.
वहीं, मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर डाले तो SRH की ओर से अभिषेक शर्मा ने 22 रनों में 56 रनों का अर्धशतक जड़ा. ईशान किशन ने 46 गेंदों का सामना करते हुए 79 रनों की तूफानी पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच बने. जबकि, क्सासेन ने 51 और नितीश कुमार रेड्डी ने 29 रनों की जीत में योगदान दिया.
RCB सिर्फ 200 रन पर सिमटी

हैदराबाद द्वारा दिए गए 255 रनों का टारगेट का पीछा करने उतरी RCB के वेकेटेंश अय्यर ने 19 गेंदों में 44 रन बनाए. विराट कोहली की पारी सिर्फ 15 रनों में सिमट गई. जबकि, पडिक्कल 21, कप्तान रजत पादीदार 56 और नीचले क्रम में क्रुणाल (Krunal Pandya) ने 41 रन बनाए. इसके बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू सिर्फ 200 पर सिमट गई.
KKR को लगा 440 वोल्ट का झटका, फॉर्म में चल रहा अहम खिलाड़ी हुआ चोटिल, पूरे IPL 2026 से हुआ बाहर
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर