KKR को लगा 440 वोल्ट का झटका, फॉर्म में चल रहा अहम खिलाड़ी हुआ चोटिल, पूरे IPL 2026 से हुआ बाहर

Published - 23 May 2026, 09:10 AM | Updated - 23 May 2026, 09:38 AM

KKR

KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) के ग्रुप स्टेज का रोमांच अपने आखिरी चरण पर पहुंच गया है। 24 मई को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लीग स्टेज का अंतिम मुकाबला खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली टीम को 440 वॉल्ट का झटका लगा है। टीम का स्टार खिलाड़ी इंजरी के चलते शेष टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है, जो कि केकेआर (KKR) के लिए बेहद ही बुरी खबर है।

KKR को लगा 440 वोल्ट का झटका

KKR

रविवार यानी 24 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 का अपना सबसे महत्वपूर्ण मुकाबला खेलने वाली है। केकेआर के लिए ये मैच करो या मरो जैसा है, लेकिन इससे पहले टीम और उसके फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है।

दरअसल, कोलकाता के खूंखार विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को इंजरी के चलते पूरे सीजन से बाहर होना पड़ा है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान उन्हें चोट आई थी, जिसके कारण उनको बीच मैच ही मैदान छोड़ना प़ड़ा। अंगकृष रघुवंशी को कन्कशन और उंगली में फ्रैक्चर की शिकायत बताई है।

MI vs RR Pitch Report: बड़े स्कोर की उम्मीद या लो स्कोरिंग थ्रिलर? पिच रिपोर्ट में सब खुलासा! जानें पूरा एनालिसिस

KKR ने जारी किया स्टेटमेंट

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर इस बात की जानकारी फैंस को दी। अंगकृष रघुवंशी की इंजरी और टूर्नामेंट से बाहर होने की अपडेट देते हुए कहा कि,

“अंगकृष रघुवंशी आईपीएल 2026 टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उन्हें बुधवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में कैच पकड़ते समय कन्कशन हुआ और बाएं हाथ की उंगली में फ्रैक्चर हुआ.”

शानदार रहा है प्रर्दशन

अंगकृष रघुवंशी का आईपीएल 2026 में प्रर्दशन कमाल का रहा है। अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से उन्होंने टीम को मजबूती प्रदान की है। इसी के साथ वह केकेआर के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे। उन्होंने 13 मैचों में 422 रन जड़े हैं, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल हैं। ऐसे में उनका दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अहम मुकाबले से बाहर होना कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए किसी तगड़े झटके से कम नहीं है।

मालूम हो कि कोलकाता ने अभी तक प्लेऑफ के लिए क्वालिफ़ाई नहीं किया है। 13 अंकों के साथ वह अंक तालिका में छठे स्थान पर है। अगर अजिंक्य रहाणे एंड कंपनी डीसी को मात देने में सफल रहती है तो प्लेऑफ की रेस में बने रहेंगे। लेकिन इसी के साथ KKR को दुआ करनी होगी कि पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स अपना मुकाबला हार जाएं। वहीं, यदि नाइट राइडर्स के हाथ हार लगती है तो उसका अभियान इस भिड़ंत के साथ ही खत्म हो जाएगा।

MI vs RR Live Streaming: TV से मोबाइल तक पूरी जानकारी! जानें कौन सा चैनल और ऐप पर देखें रोहित vs वैभव बैटल

Tagged:

kkr DC vs KKR Angkrish Raghuvanshi IPL 2026
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com