MI vs RR Pitch Report: बड़े स्कोर की उम्मीद या लो स्कोरिंग थ्रिलर? पिच रिपोर्ट में सब खुलासा! जानें पूरा एनालिसिस

Published - 23 May 2026, 08:55 AM | Updated - 23 May 2026, 08:56 AM

MI vs RR Pitch Report

MI vs RR Pitch Report: आईपीएल 2026 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा. दोनों टीमों की टक्कर 24 मई रविवार को दोपहर 3.30 से वानखेड़े मुंबई स्टेडियम में होगी. वहींं, मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या की कप्तानी में पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. राजस्थान रॉयल्स रियान पराग की कैप्टेंसी में अब भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है.

अब सिर्फ टीम को एक जीत की जरूरत है. अगर RR मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार जाती है तो उसे उम्मीद करनी होगी कि पंजाब भी हारे और साथ ही दिल्ली कैपिटल्स केकेआर को छोटे अंतर से हरा दे. लेकिन हरा-जीत का असली फैसला पिच पर (MI vs RR Pitch Report) निर्भर करेगा.

MI vs RR Pitch Report: बड़े स्कोर की उम्मीद या लो स्कोरिंग थ्रिलर?

MI vs RR Pitch Report

वानखेड़े स्टेडियम की पिच मुख्य रूप से बल्लेबाजों के लिए बेहद अनुकूल मानी जाती है. कहां जाता है कि इस स्टेडियम की पिच बैटिंग-फ्रेंडली है. पिच सपाट और लाल मिट्टी से बनी है, जिस कारण बल्ले पर गेंद अच्छे से आती है और चौकों-छक्कों की बारिश होती है. साथ ही बाउंड्री छोटी होने के कारण बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट्स लगाना आसान होता है. इसलिए अक्सर यहां मुकाबले हाई स्कोरिंग होते हैं.

शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलेती है. लेकिन बल्लेबाजों के एक बार क्रीज पर सेट होने के बाद विकेट निकालना मुश्किल होता है. वहीं, स्पिनर्स को वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर विकेट निकालने की लिए कसी गेंदबाजी करनी पड़ती है. लिहाजा, इस मैदान पर MI vs RR मैच में हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है.

IPL मैचों में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के आंकडें:

कुल मैच- 129

पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 59

पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 70

ग्राउंड का एवरेज स्कोर- 172.84

सबसे ज़्यादा टोटल का रिकॉर्ड- 249/4 (Sunrisers Hyderabad) 29/04/2026 v Mumbai Indians

सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड- 67 (Kolkata Knight Riders) 16/05/2008 v Mumbai Indians

सबसे ज़्यादा स्कोर चेज़ किया गया- 249/4 (Sunrisers Hyderabad) 29/04/2026 v Mumbai Indians

हर विकेट पर एवरेज रन- 27.79

हर ओवर पर एवरेज रन- 8.69

IPL 2026 से निकले ये 4 युवा खिलाड़ी, साल 2026 में कर सकते हैं टीम इंडिया के लिए T20 डेब्यू! नंबर-2 का तो 100% कंफर्म

MI vs RR Pitch Report: कौन सी टीम किस पर पड़ेगी भारी ?

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सालों से दबदबा रहा है. अन्य टीमों के खिलाफ MI अपने होम ग्राउंड में अच्छा प्रदर्शन करती है. फैंस का भी यहां अपनी टीम को भारी समर्थन मिलता है. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार्दिक पांड्या की अगवुाई में मुंबई का पलड़ा भारी रह सकता है.

इसके अलावा कई मैच हारने के बाद मुंबई इज्जत के साथ टूर्नामेंट के सफर की समाप्ति करना चाहेगी. लिहाजा, होम ग्राउंड और डबल जोश के साथ MI का राजस्थान के खिलाफ दबदबा रहने वाला है

इस मैदान पर अब तक कुल 129 मैच खेले जा चुके हैं. पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 59 है. जबकि, पहले बॉलिंग करते हुए की संख्या 70 है. हालांकि, दोपहर का मैच होने के कारण ओस (Dew) की भूमिका ना के बराबर होगी. कुल मिलाकर जिसकी टीम सही रणनीति और सूझबूझ के साथ खेलेगी, उसकी जीत के ज्यादा चांसेस हैं.

फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, IPL में अब बिहार की टीम की भी एंट्री! जानें कौन होगा टीम ओनर

Tagged:

RAJSTHAN ROYALS IPL 2026 MI vs RR Pitch Report
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

31 मई 2026 को

लगभग 18,400 करोड़ से 21,700 करोड़ रुपये
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com