IPL 2026 से निकले ये 4 युवा खिलाड़ी, साल 2026 में कर सकते हैं टीम इंडिया के लिए T20 डेब्यू! नंबर-2 का तो 100% कंफर्म

Published - 23 May 2026, 08:01 AM

IPL 2026

IPL 2026 अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है और कुछ ही दिनों में इस सीजन का समापन होने वाला है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान जहां बड़े खिलाड़ियों ने अपनी चमक बिखेरी, वहीं कई युवा सितारों ने भी अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

इस बार आईपीएल के 19वें सीजन में कई अनकैप्ड और उभरते खिलाड़ियों ने दबाव भरे मुकाबलों में शानदार खेल दिखाकर साबित किया कि वे सिर्फ भविष्य के स्टार नहीं, बल्कि टीम इंडिया के लिए भी मजबूत दावेदार बन सकते हैं।

ऐसे में चयनकर्ताओं की नजर अब इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों पर जरूर होगी और साल 2026 में इनमें से कुछ खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए टी20 डेब्यू करते नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं उन 4 युवा खिलाड़ियों के बारे में, जिन्होंने IPL 2026 में अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया।

IPL 2026 के 4 युवा खिलाड़ी, जो साल 2026 में कर सकते हैं टीम इंडिया के लिए T20 डेब्यू

1 अंगकृश रघुवंशी

अंगकृष रघुवंशी ने IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए बेहद शानदार प्रदर्शन किया और अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। युवा बल्लेबाज ने पूरे सीजन में लगातार रन बनाए और कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में टीम के लिए मैच जिताने वाली पारियां खेलीं।

उन्होंने अपनी बल्लेबाजी में आक्रामकता और संयम का बेहतरीन संतुलन दिखाया, जिसके कारण वह KKR के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल रहे। रघुवंशी ने इस सीजन में 13 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 42.20 की शानदार औसत और 146.53 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए कुल 422 रन बनाए।

इस दौरान उनके बल्ले से 5 अर्धशतकीय पारियां भी निकलीं, जबकि उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 82 रन रहा। उनके इस दमदार प्रदर्शन के बाद अब उन्हें भविष्य में टीम इंडिया के लिए टी20 डेब्यू का मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

2. वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। सिर्फ 15 साल की उम्र में उन्होंने बड़े-बड़े गेंदबाजों के खिलाफ बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी की और पूरे सीजन में लगातार रन बनाए।

उन्होंने IPL 2026 में 13 मैचों में 579 रन बनाए, जहां उनका औसत 44.54 और स्ट्राइक रेट 236.33 का रहा। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक भी लगाए, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रन रहा।

आईपीएल के अलावा वैभव ने इस साल अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी धमाकेदार प्रदर्शन किया और टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी की और फाइनल में 175 रन की यादगार पारी खेलते हुए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी जीता।

अब अंडर-19 स्तर पर अपनी छाप छोड़ने के बाद वह सीनियर लेवल क्रिकेट खेलने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं। ऐसे में अगर वह अपनी फॉर्म बरकरार रखते हैं, तो साल 2026 में टीम इंडिया के लिए उनका टी20 डेब्यू भी देखने को मिल सकता है।

3. प्रिंस यादव

प्रिंस यादव ने IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए अपनी तेज गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया और शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया के दरवाजे पर मजबूत दस्तक दी है।

उन्होंने पूरे सीजन में 13 मुकाबले खेले और 16 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उनकी इकॉनमी 8.71 रही, जो टी20 जैसे फॉर्मेट में काफी अच्छी मानी जाती है। लगातार विकेट निकालने की उनकी क्षमता और डेथ ओवरों में सटीक गेंदबाजी ने उन्हें युवा तेज गेंदबाजों में खास पहचान दिलाई।

उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम भी उन्हें मिल चुका है। अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए प्रिंस यादव को टीम इंडिया की वनडे टीम में पहली बार जगह मिली है ।

ऐसे में अब वह भारतीय टीम के साथ जुड़कर अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव हासिल करेंगे और अगर उन्हें मौके मिलते हैं तो इसी साल टीम इंडिया के लिए टी20 डेब्यू करते हुए भी देखा जा सकता है।

4. प्रियांश आर्य

प्रियांश आर्य ने IPL 2026 में पंजाब किंग्स के लिए एक बार फिर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। युवा बल्लेबाज ने लगातार दूसरे सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए साबित कर दिया कि वह बड़े मंच पर दबाव संभालना जानते हैं।

प्रियांश की सबसे बड़ी ताकत उनकी आक्रामक बल्लेबाजी है, जहां वह पहली ही गेंद से गेंदबाजों पर हमला करना शुरू कर देते हैं और उन्हें लय में आने का मौका नहीं देते।

पिछले सीजन उन्होंने 179 के स्ट्राइक रेट से 475 रन बनाए थे, जबकि इस सीजन भी उनका बल्ला जमकर बोला है। IPL 2026 में उन्होंने 213 की धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 364 रन बनाए हैं। उनके इस लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद अब उन्हें टीम इंडिया के लिए टी20 डेब्यू का मजबूत दावेदार माना जा रहा है।

ये भी पढ़े : AFG मैचों से बाहर रहे Vaibhav Sooryavanshi अब इस सीरीज में करेंगे डेब्यू! चयनकर्ता मौका देने को तैयार

Tagged:

team india IPL 2026 Young Cricketers T20 Debut 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

LSG

PBKS
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com