AFG मैचों से बाहर रहे Vaibhav Sooryavanshi अब इस सीरीज में करेंगे डेब्यू! चयनकर्ता मौका देने को तैयार

Published - 22 May 2026, 05:13 PM | Updated - 22 May 2026, 05:27 PM

Vaibhav Sooryavanshi

भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अफगानिस्तान (AFG) के खिलाफ मैचों में जगह नहीं मिलने के बाद अब इस खिलाड़ी की किस्मत चमकने वाली है।

चयनकर्ता उन्हें आगामी सीरीज में डेब्यू का मौका देने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपने बल्ले से जो तबाही मचाई है, उसी का इनाम अब उन्हें मिलने जा रहा है।

अफगानिस्तान सीरीज में क्यों नहीं मिला था मौका?

VAIBHAV

क्रिकेट फैंस के मन में यह सवाल था कि अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को मौका क्यों नहीं मिला। दरअसल, चयन समिति उस समय टीम के कॉम्बिनेशन और सीनियर खिलाड़ियों के अनुभव को प्राथमिकता दे रही थी।

इसके अलावा वैभव को कुछ तकनीकी सुधार और फिटनेस पर काम करने की सलाह दी गई थी। भले ही वह अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान पर नहीं उतर सके, लेकिन उन्होंने नेट प्रैक्टिस और घरेलू मैचों में कड़ी मेहनत जारी रखी।

चयनकर्ताओं की नजर लगातार उनके प्रदर्शन पर बनी हुई थी, और अब माना जा रहा है कि उनकी वापसी के लिए बिल्कुल सही समय आ गया है। हालांकि उन्हें इंडिया ए टीम में जगह मिली है जो श्रीलंका में तिलक वर्मा की अगुवाई में ट्राई सीरीज खेलने जाएगी।

वर्ल्ड कप के लिए बोर्ड ने किया 15 सदस्यीय टीम का ऐलान, इंजर्ड प्लेयर को बनाया कप्तान, तो 23 वर्षीय खिलाड़ी हुआ बाहर

Vaibhav Sooryavanshi का इस सीरीज में हो सकता है डेब्यू

अब जो रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, उनके मुताबिक वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को अगली बाइलेटरल सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है।

चयनकर्ता युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक्सपोजर देने की नीति पर काम कर रहे हैं। वैभव एक आक्रामक बल्लेबाज हैं जो टॉप ऑर्डर में आकर मैच का रुख बदल सकते हैं।

इस सीरीज में सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है, जिससे वैभव के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना बेहद आसान हो जाएगा। अगर उन्हें इस सीरीज में मौका मिलता है, तो उनके लिए आगे का रास्ता बनाना आसान हो सकता है।

IPL 2026 Playoff Race: राजस्थान-पंजाब या KKR? जानें कौन सी होगी प्लेऑफ़ में पहुंचने वाली चौथी टीम! समझें तीनों का समीकरण

आईपीएल में और डोमेस्टीक में शानदार रिकार्ड

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने बहुत ही कम उम्र में क्रिकेट जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। घरेलू क्रिकेट में उनके आंकड़े बेहद शानदार हैं। उन्होंने हर फॉर्मेट में गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाई हैं और लगातार बड़ी पारियां खेली हैं।

उनकी सबसे बड़ी ताकत उनकी टाइमिंग और निडर होकर बल्लेबाजी करना है। आईपीएल 2026 में भी वैभव ने एक शतक के साथ कई मैच जीताऊ पारी खेलकर राजस्थान को हारने से बचाया है।

अब देखना होगा कि जब उन्हें नीली जर्सी पहनने का मौका मिलता है, तो वह इस मौके को भुनाकर टीम इंडिया में अपनी जगह कितनी पक्की कर पाते हैं। फैंस को भी उनके इस धमाकेदार डेब्यू का बेसब्री से इंतजार है।

Tagged:

team india IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi IND VS AFG SERIES 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com