IPL 2026 Playoff Race: राजस्थान-पंजाब या KKR? जानें कौन सी होगी प्लेऑफ़ में पहुंचने वाली चौथी टीम! समझें तीनों का समीकरण
Published - 22 May 2026, 02:28 PM | Updated - 22 May 2026, 02:34 PM
Table of Contents
IPL 2026 Playoff Race: आईपीएल 2026 की प्लेऑफ की दौड़ से चेन्नई सुपर किंग्स आधिकारिक तौर पर बाहर हो चुकी है तो राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने की दौड़ में सबसे आगे हैं। वहीं, दिल्ली भी रेस में बनी हुई है, लेकिन इस बार 14 पॉइंट्स पर प्लेऑफ (IPL 2026 Playoff Race) में पहुंचना काफी मुश्किल है।
ऐसे में चलिए जानते हैं कि आरआर, पीबीकेएस और केकेआर में वह कौन-सी टीम हो सकती है जो कि चौथे स्थान पर लीग स्टेज मैच समाप्त करेगी। चलिए जानते हैं क्या है अगले राउंड में पहुंचने का पूरा समीकरण।
राजस्थान को करना होगा सिर्फ ये काम
रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन सकती है और इसके मुख्या कारण है उनका आखिरी मैच। दरअसल, आरआर को अपना अंतिम मुकाबला मुंबई इंडियंस से खेलना है, जो कि इस सीजन लय में बिल्कुल भी नजर नहीं आई है।
अगर पिंक आर्मी ये मैच जीत जाती है तो वह आसानी से 16 पॉइंट्स के साथ प्लेऑफ (IPL 2026 Playoff Race) का टिकट कटा लेगी और बाकी टीमों का सीजन फिर समाप्त हो जाएगा।
लेकिन, आरआर और एमआई का आखिरी मैच वानखेड़े में खेला जाना है, जहां एमआई क्या कर सकती है, वह पिछले 18 वर्षों में देखने को मिला है। ऐसे में केकेआर और पंजाब दोनों दुआ कर रहे होंगे कि एमआई ये मैच जीतकर राजस्थान की उम्मीदों को बड़ा दे।
IPL 2026 Playoff Race: पंजाब की उम्मीदें जीवित
आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ने धमाकेदार शुरुआत की थी। ये टीम शुरुआती 7 में छह मैच जीत चुकी थी और प्लेऑफ (IPL 2026 Playoff Race) में पहुंचने की मजबूत दावेदार थी, लेकिन आखिरी 6 मुकाबले लगातार हारने के बाद उनका अंतिम चार में पहुंचना मुश्किल लग रहा है।
पंजाब का अंतिम मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ है, अगर इस मैच में पीबीकेएस जीत जाता है तो 15 पॉइंट्स पर पहुंच जाएगा और उनका नेट रन रेट 0.227 है। ऐसे में अगर पंजाब किंग्स आखिरी मुकाबला जीत जाता है और राजस्थान अपना अंतिम मुकाबला हार जाता है तो इस स्थिति में अय्यर एंड कंपनी प्लेऑफ (IPL 2026 Playoff Race) में पहुंच सकती है।
केकेआर के सामने दोगुनी मुसीबत
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुरुआत बेहद निराशाजनक करी थी, लेकिन दूसरे हाफ में उन्होंने धमाकेदार वापसी की। केकेआर ने 13 मैचों में 6 जीते हैं तो इतने ही गंवाए हैं। वहीं, एक मैच उनका बारिश से रद्द हो गया, जिसके बाद उनके 13 अंक हैं। केकेआर का आखिरी मैच दिल्ली के खिलाफ है, जो कि ईडन गार्डन्स में खेला जाना है।
कोलकाता को न सिर्फ ये मैच (IPL 2026 Playoff Race) जीतना होगा, बल्कि अपना नेट रन रेट भी सुधारना होगा, ताकि पंजाब के जीतने के बावजूद वह अगले राउंड में पहुंच सके। लेकिन इसके लिए भी राजस्थान की हार बेहद जरूरी होगी। केकेआर का फिलहाल नेट रन रेट 0.011 है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर