PBKS Playing XI: प्रियांस, प्रभसिमरन, कॉनली, अय्यर, शशांक... लखनऊ के खिलाफ पंजाब की प्लेइंग-11 कुछ ऐसी
Published - 22 May 2026, 12:39 PM | Updated - 22 May 2026, 12:40 PM
Table of Contents
PBKS Playing XI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 68वें मुकाबले में पंजाब किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। यह मैच लखनऊ के गढ़ भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां पंजाब के लिए जीत दर्ज करना काफी मुश्किल होने वाला है।
प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए पीबीकेएस को यह मैच जीतना जरूरी है और इसकी को ध्यान में रखते हुए वह अपनी मजबूत प्लेइंग इलेवन (PBKS Playing XI) को मैदान पर उतर सकते हैं, जिसमें प्रभसिमरन, प्रियांश, कॉनली, अय्यर और शशांक जैसे धुरंधर खिलाड़ी हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन शामिल हो सकता है।
टॉप ऑर्डर से होगी रनों की उम्मीद
पंजाब किंग्स को अपने पिछले मुकाबले में आरसीबी से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार का मुख्य कारण टीम का शीर्ष क्रम रहा था, जिनके बल्ले से रन नहीं निकले थे। लेकिन लखनऊ की मजबूत गेंदबाजी के खिलाफ पीबीकेएस के टॉप ऑर्डर को चलना बेहद जरूरी होगा।
पारी की शुरुआत प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या करते दिख सकते हैं, जिन्होंने इस सीजन कई मैचों में टीम (PBKS Playing XI) को धमाकेदार शुरुआत दी है तो नंबर तीन पर कूपर कोनोली का आना तय है। पंजाब अपने टॉप ऑर्डर बैटिंग ऑर्डर में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी।
श्रेयस को संभालनी होगी मध्यक्रम की जिम्मेदारी
लखनऊ के खिलाफ कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला चलना बेहद जरूरी है, जिन्होंने 12 पारियों में 162.70 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 397 रन बनाए हैं। हालांकि, पिछली पांच पारियों में सिर्फ एक बार अय्यर ने 20 का आंकड़ा पार किया है, जो कि उनके खराब मिले-जुले फॉर्म को दर्शाता है।
नंबर पांच पर शशांक सिंह को बैटिंग के लिए भेजा सकता है, जिन्होंने पिछले मैच में आरसीबी के खिलाफ धमाकेदार पारी खेली थी तो छठे स्थान पर इम्पैक्ट प्लेयर मार्कस स्टोइनिस और 7वें पर सूर्यांश शेडगे (PBKS Playing XI) आ सकते हैं। 8वें नंबर पर बैटिंग के लिए अजमतुल्लाह उमरजई होंगे तो हरप्रीत बराड़ भी बैटिंग करने की काबिलियत रखते हैं।
LSG vs PBKS LIVE Streaming: किस ऐप और चैनल पर आएगा पंजाब बनाम लखनऊ मैच? अभी जान लें पूरी जानकारी
PBKS Playing XI: गेंदबाजों को करना होगा कमाल
पंजाब किंग्स ने टूर्नामेंट की शुरुआत बेहद धमाकेदार की थी, लेकिन आखिरी के 6 मैचों में टीम को सिर्फ हार मिली है और इसका मुख्य कारण टीम की खराब गेंदबाजी को माना जा सकता है। युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन जैसे विश्वस्तरीय गेंदबाज होने के बावजूद वह 200 से अधिक रन का बचाव करने में असफल रहे हैं।
हालांकि, एलएसजी (PBKS Playing XI) के विरुद्ध हरप्रीत बराड़ और अजमतुल्लाह उमरजई से गेंदबाजी में खास प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जबकि कप्तान अय्यर के पास शशांक सिंह और सूर्यांश शेडगे के रूप में दो विकल्प उपलब्ध होंगे, जो कि मध्य गति से गेंदबाजी करने में सक्षम हैं।
पंजाब किंग्स संभावित प्लेइंग इलेवन
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर:-मार्कस स्टोइनिस
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर