LSG vs PBKS LIVE Streaming: किस ऐप और चैनल पर आएगा पंजाब बनाम लखनऊ मैच? अभी जान लें पूरी जानकारी
Published - 22 May 2026, 11:05 AM | Updated - 22 May 2026, 11:17 AM
Table of Contents
LSG vs PBKS LIVE Streaming: इंडियन प्रीमियन प्रीमियर लीग 2026 के 68वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना पंजाब किंग्स से होने जा रहा है। यह मैच लखनऊ में स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
जहां लखनऊ पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है तो पंजाब किंग्स को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दो अंकों की बेहद जरूरत होगी। ऐसे में आपको एक धमाकेदार मुकाबला देखने को मिल सकता है। चलिए बताते हैं कहां (LSG vs PBKS LIVE Streaming) देख पाएंगे आप लाइव मैच।
LSG vs PBKS LIVE Streaming: टीवी पर कहां देख सकते हैं मैच?
लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले रोमांचक मुकाबले को आप अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर बड़ी स्क्रीन पर देख सकते हैं। टीवी पर इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोट्स चैनल पर किया जाएगा।
यानी आप पूरे परिवार के साथ बैठकर न सिर्फ लखनऊ और पंजाब के मैच (LSG vs PBKS LIVE Streaming) का मजा ले सकते हैं, बल्कि उनके साथ समय बिताने का एक बेहतरीन पल हो गया। ऐसे में यह पूरे परिवार के साथ मैच देखने का एक शानदार ऑप्शन हो सकता है।
मोबाइल-लैपटॉप पर यहां देखें लाइव?
लखनऊ बनाम पंजाब के मैच को प्रशंसक न सिर्फ अपने टीवी पर देख सकते हैं, बल्कि इसका आनंद अपने मोबाइल और लैपटॉप पर भी उठा सकते हैं। प्रशंसकों को अपने मोबाइल पर जियो हॉटस्टार के ऐप (LSG vs PBKS LIVE Streaming) का डाउनलोड करके लॉइंग करना होगा।
इस मैच की स्ट्रीमिंग मोबाइल पर इसी ऐप पर की जाएगी तो जो क्रिकेट प्रेमी अपने लैपटॉप पर मैच का आनंद लेना चाहते हैं उनको जियो हॉट स्टार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉइंग करना होगा, ताकि वह मैच का लुफ्त उठा सके।
बता दें कि, दोनों जगह लाइव स्ट्रीमिंग (LSG vs PBKS LIVE Streaming) देखने के लिए सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होगी, लेकिन शुरुआती कुछ मिनट तक मुफ्त में मैच का मजा ले सकते हैं।
अलग-अलग भाषाओं में देखें मैच
आईपीएल 2026 का 68वां मुकाबला आप न सिर्फ हिंदी और अंग्रेजी की कमेंट्री में सुन सकते हैं, बल्कि आपको अपनी क्षेत्रिय भाषा में मैच देखने का विकल्प भी मिलता है। हालांकि, टीवी पर केवल कुछ ही क्षेत्रिए भाषाएं उपलब्ध होंगी, लेकिन जियो हॉटस्टार और वेबसाइट पर हरियाणी, पंजाबी, भोजपूरी समेत कई आम भाषाएं रहने वाली हैं, जिसमें आप मैच का देख सकते हैं।
बता दें कि, लोकल भाषा में मैच का मजा दोगुना हो सकता है। बता दें कि, जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर ऐसे लोगों के लिए भी कमेंट्री उपलब्ध होगी, जो कि सुन नहीं सकते हैं। इन क्रिकेट प्रेमियों के लिए साइन लैंग्वेज में कमेंट्री मिलेगी।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर