IPL इतिहास के एक सीजन में 500 से ज्यादा रन खाने वाला इकलौता खिलाड़ी बना, अगले साल फ्रेंचाईजी करेगी रीलीज

Published - 22 May 2026, 01:57 AM | Updated - 22 May 2026, 02:07 AM

IPL

IPL: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज के लिए यह सीजन यादगार के साथ-साथ सदमे जैसा साबित हुआ। गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए लीग के 66वें मुकाबले में उन्होंने एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया,

जिसे कोई भी गेंदबाज कभी याद नहीं रखना चाहेगा। अंशुल कंबोज इस IPL सीजन में 500 से अधिक रन लुटाने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। इस बेहद महंगे प्रदर्शन के बाद अब यह चर्चा तेज हो गई है कि चेन्नई सुपर किंग्स अगले सीजन की नीलामी से पहले उन्हें टीम से रिलीज कर सकती है।

IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन लुटाए अंशुल कंबोज

ANSHUL KAMBOJ

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों ने चेन्नई के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। इस मैच में अंशुल कंबोज सबसे ज्यादा महंगे साबित हुए।

उन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में 14 की खराब इकोनॉमी से 56 रन लुटा डाले और उन्हें सिर्फ एक विकेट मिला। इस खराब स्पेल के कारण उन्होंने

इस सीजन में अपने खिलाफ खर्च किए गए रनों का आंकड़ा 500 के पार पहुंचा दिया। गुजरात के बल्लेबाजों ने उनकी गेंदों पर जमकर चौके और छक्के जड़े, जिसने चेन्नई सुपर किंग्स की हार तय कर दी।

GT vs CSK: IPL 2026 में हार के साथ सीएसके का सफर समाप्त, Gujarat Titans ने 89 रनों से जीता मुकाबला

सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने का भी रिकॉर्ड

अंशुल कंबोज के नाम इस IPL सीजन में सिर्फ सबसे ज्यादा रन देने का ही नहीं, बल्कि सबसे ज्यादा छक्के खाने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। गुजरात के खिलाफ मैच के बाद उन्होंने इस सीजन में कुल 34 छक्के खाए हैं।

इसके साथ ही उन्होंने राशिद खान के साल 2025 के 33 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एक मैच में तो उन्होंने महज 2.4 ओवर में 63 रन लुटा दिए थे, जहां एक ही मैच में उन्हें 8 छक्के पड़े थे।

GT vs CSK STATS: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ Chennai Super Kings की सबसे बड़ी हार, जाने और क्या-क्या रिकॉर्ड बना

विकेट चटकाए, लेकिन क्या अगले साल सीएसके करेगी रिलीज?

दिलचस्प बात यह है कि अंशुल कंबोज इस सीजन में चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने अपनी टीम के लिए कई मौकों पर सफलताएं हासिल कीं,

लेकिन उनकी बेहद खराब इकोनॉमी और लगातार रन लुटाने की आदत टीम के लिए भारी पड़ी। चेन्नई सुपर किंग्स जैसी फ्रेंचाइजी जो हमेशा किफायती और अनुशासित गेंदबाजी के लिए जानी जाती है,

वह अगले सीजन के लिए कंबोज के इस प्रदर्शन को देखकर बड़ा फैसला ले सकती है। माना जा रहा है कि सीएसके मैनेजमेंट अगले मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें टीम से रिलीज कर किसी अन्य अनुभवी गेंदबाज की तरफ देख सकता है।

Tagged:

rashid khan GT vs CSK Anshul Kamboj IPL 2026
Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

अंशुल कंबोज

विराट कोहली (973 रन)
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com