LSG vs PBKS PITCH REPORT: मैच से पहले ही क्लियर हुआ रिजल्ट? पिच रिपोर्ट ने कर दिया सब दूध का दूध-पानी का पानी

Published - 22 May 2026, 11:21 AM | Updated - 22 May 2026, 11:25 AM

LSG Vs PBKS PITCH REPORT

LSG vs PBKS PITCH REPORT: लखनऊ में स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाना है।

पंत एंड कंपनी आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है, जबकि पंजाब किंग्स को यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। ऐसे में दर्शकों को एक धमाकेदार मैच देखने को मिल सकता है। मैच से पहले चलिए आपको बताते हैं कि यहां की पिच कैसी (LSG vs PBKS PITCH REPORT) रहने वाली है, और गेंदबाज या बल्लेबाज किसका साथ देती नजर आएगी।

कैसा रहने वाला है पिच का मिजाज?

इकाना स्टेडियम की पिच को देखें तो यहां पर स्पिनरों को काफी मदद मिलती है और बल्लेबाजों के लिए बड़े हिट्स लगाना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। वहीं, शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को पिच से मूवमेंट और स्विंग मिलती है, जो कि बल्लेबाजों (LSG vs PBKS PITCH REPORT) के खिलाफ बड़ा हथियार बन सकती है।

वहीं, फास्ट बॉलर्स यहां पर गति में मिश्रण करके बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकते हैं। यानी दर्शकों को गेंद और बल्ले के बीच पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है।

LSG vs PBKS PITCH REPORT: कितना रहता है औसतन स्कोर

लखनऊ के इकाना स्टेडियम को बाकी स्टेडियम से अलग माना जा सकता है, क्योंकि जहां दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता के स्टेडियम में 200 रन बनना आम बात होती है तो यहां पर औसतन स्कोर 165-170 के बीच (LSG vs PBKS PITCH REPORT) माना जा सकता है, जिसपर प्रशंसकों को एक अच्छी लड़ाई देखने मिलती है।

वहीं, पंजाब बनाम लखनऊ के मुकाबले में टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकता है, ताकि वह आसानी से लक्ष्य का पीछा करके दो अंक हासिल कर सके हैं।

क्या अब IPL 2027 में खेलेंगे MS Dhoni? कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने दिया जवाब, बता दी पूरी सच्चाई

दोनों के लिए जीत जरूरी

पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स दो ऐसी टीमें हैं, जो कि अपना अंतिम मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट का शानदार अंत करना चाहेगी। लेकिन जहां पंजाब को यह जीत प्लेऑफ का टिकट दिला सकती है तो लखनऊ को उनका खोया हुआ सम्मान। दरअसल, मौजूदा सीजन में लखनऊ ने 13 में सिर्फ 4 मैच जीते हैं तो 9 हारे हैं। वह अंक तालिका में फिलहाल 10वें पायदान पर है।

जबकि कप्तान पंत चाहेंगे कि अंतिम मैच जीतकर वह अपने घरेलू प्रशंसकों को थोड़ी बहुत खुशी दे सके। वहीं, पंजाब किंग्स के लिए यह जीत काफी (LSG vs PBKS PITCH REPORT) अहम है, क्योंकि पिछले पांच मैच ये टीम हारी है और यही वजह है कि उनको प्लेऑफ में जाने के लिए यह जीत काफी जरूरी होगी।

LSG vs PBKS LIVE Streaming: किस ऐप और चैनल पर आएगा पंजाब बनाम लखनऊ मैच? अभी जान लें पूरी जानकारी

Tagged:

lucknow super giants PUNJAB KINGS IPL 2026 LSG vs PBKS PITCH REPORT
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com