IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ चंडीगढ़ टेस्ट में इस प्लेइंग-XI के साथ उतरेगा भारत, एक साथ होगा 3 खिलाड़ियों का डेब्यू

Published - 22 May 2026, 01:46 PM | Updated - 22 May 2026, 01:50 PM

IND vs AFG

IND vs AFG: आईपीएल 2026 के समाप्ति के बाद टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलना है, जो कि न्यू चंडीगढ़ में स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।

इस मैच के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने स्क्वाड का ऐलान 19 मई को ही कर दिया था। जबकि अब मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन (IND vs AFG) भी सामने आ चुकी है। अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट मैच में कप्तान शुभमन गिल इन 11 धुंरधरों के साथ मैदान पर उतर सकते हैं।

IND vs AFG: ये हो सकते हैं भारत के टॉप थ्री

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में पारी की शुरुआत केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल करने उतर सकते हैं। केएल को टीम का उप कप्तान भी बनाया है। केएल ने साल 2025 में भारत के लिए खेले 10 टेस्ट की 19 पारियों में 45 की दमदार औसत के साथ 813 रन बनाए थे, जिसमें 3 शतक और 3 अर्धशतक शामिल थे।

वहीं, यशस्वी जायसवाल के बल्ले से पिछले साल 19 पारियों में 745 रन निकले, जिसमें 3 शतक और 3 अर्धशतक शामिल थे। इन दोनों ने कई मैचों में भारत (IND vs AFG) को शानदार शुरुआत दिलाई है।

वहीं, नंबर तीन पर साईं सुदर्शन या देवदत्त पडिक्कल को मौका मिल सकता है। साईं ने 2025 में खेलीं 11 पारियों में केवल 302 रन बनाए थे। इसमें उन्होंने दो फिफ्टी मारी थी। जबकि पडिक्कल का घरेलू मैच काफी शानदार रहे थे। ऐसे में देखना होगा कि टीम मैनेजमेंट किसके साथ जाने का फैसला करती है।

मध्यक्रम को संभालेंगे शुभमन गिल

मैच में शुभमन गिल न सिर्फ एक कप्तान बल्कि मिडिल ऑर्डर (IND vs AFG) की जिम्मेदारी भी संभालते नजर आने वाले हैं। इस मैच में गिल चौथे नंबर पर बैटिंग के लिए उतरेंगे। वहीं, पांचवें नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बैटिंग करने आ सकते हैं तो छठे नंबर पर नीतीश कुमार रेड्डी के आने की उम्मीद है।

7वें पर वाशिंगटन सुंदर को भेजा जा सकता है तो 8वें पर मानव सुथार बैटिंग करते दिख सकते हैं। बता दें कि, अफगानिस्तान (IND vs AFG) की विश्व स्तरीय स्पिन गेंदबाजी को देखते हुए टीम मैनेजमेंट 8वें क्रम तक बल्लेबाजों को रखना चाहेगी।

PBKS के लिए करो या मरो की स्थिति, समझें इनका पूरा टॉप-4 गणित, अब चाहिए सिर्फ ऐसा चमत्कार

3 तेज और तीन स्पिन गेंदबाजों को मौका

मुकाबले में कप्तान शुभमन गिल तीन फास्ट बॉलर और तीन स्पिनरों के साथ मैदान पर उतर सकती है, ताकि किसी एक गेंदबाज पर अतिरिक्त दबाव न आए। फास्ट बॉलिंग में गुरनूर बराड़ और मोहम्मद सिराज को मौका मिल सकता है तो बॉलिंग ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी भी हाथ घूमाते नजर आ सकते हैं।

वहीं, स्पिनर्स (IND vs AFG) में कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर के साथ मानव सुथार को चुना जा सकता है, जो कि पहली बार भारत का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। इस बॉलिंग संयोजन से भारत का पेस और स्पिन अटैक संतुलित नजर आ रहा है।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन:

केएल राहुल (उप कप्तान), यशस्वी जायसवाल, साईं सुदर्शन/देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज।

अपनी बेहूदा हरकतों से बाज नहीं आ रहे Arshdeep Singh, तिलक के बाद प्रियांस आर्य का उड़ाया मजाक, VIDEO वायरल

Tagged:

shubman gill kl rahul IND vs AFG Manav Suthar
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com