न्यूजीलैंड दौरे के बाद कब और किस टीम से खेलेगी टीम इंडिया, शेड्यूल का हो गया ऐलान

Published - 09 Oct 2026, 12:10 PM | Updated - 09 Oct 2026, 01:03 PM

Team India 8

टीम इंडिया घर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने में व्यस्त है। इस सीरीज के बीच भारत के न्यूजीलैंड दौरे की चर्चा जोर-शोर से हो रही है। इस दौरे के धमाकेदार होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों ही टीमों के बीच तीनों ही फॉर्मेट में टक्कर देखने को मिलेगी।

हालांकि, न्यूजीलैंड की सरजमीं पर टीम इंडिया (Team India) का प्रदर्शन बहुत ज्यादा अच्छा नहीं रहा है लेकिन दोनों कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की नजर इस बार कीवी टीम के दबदबे को कम करने की होगी। न्यूजीलैंड के बाद, भारत की अगली सीरीज किस टीम से होगी और शेड्यूल क्या रहेगा, इसका भी खुलासा हो गया है लेकिन पहले कीवी देश के टूर की जानकारी आपको बता देते हैं।

22 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक चलेगा Team India का न्यूजीलैंड दौरा

भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज के साथ शुरू होगा। इसका अंत 1 नवंबर को होगा। यह सीरीज एक बड़ी चुनौती होगी, क्योंकि न्यूजीलैंड के पास कई शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं और टीम इंडिया (Team India) को घर के बाहर जून-जुलाई में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज हार का सामना करना पड़ा था। इसी वजह से कीवियों के खिलाफ जीत के लिए उसे अपने प्रदर्शन को बेहतर करना होगा।

इसके बाद, न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) को नवंबर में 4 से 15 तारीख तक पांच वनडे मुकाबले भी खेलने हैं। इस सीरीज को वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इस बार टूर्नामेंट का आयोजन दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होना है, जहां परिस्थितियां काफी मुश्किल रहेंगी। न्यूजीलैंड में भी कुछ उसी तरह की कंडीशंस हैं।

सबसे आखिरी में भारत (Team India) और न्यूजीलैंड का सामना दो मैचों की टेस्ट सीरीज में होगा। ये दोनों मुकाबले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा हैं। इसी वजह से WTC फाइनल की रेस में काफी अहम साबित होंगे। इस सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर से होगी। अगर दूसरा टेस्ट पूरे पांच दिन चला तो फिर सीरीज 1 दिसंबर को समाप्त होगी।

न्यूजीलैंड के बाद, इस टीम से भिड़ेगी टीम इंडिया

Team India 9

न्यूजीलैंड से लौटने के बाद, भारतीय टीम (Team India) को अपने ही घर में श्रीलंका की मेजबानी करनी है। श्रीलंका की टीम भारत दौरे पर 3 वनडे और 3 टी20I खेलने आएगी। 13 से 19 दिसंबर तक वनडे सीरीज खेली जाएगी। वहीं, 22 से 27 दिसंबर तक टी20 सीरीज का आयोजन होगा। इस तरह साल का अंत टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ खेलकर करेगी।

भारत और श्रीलंका सीरीज का शेड्यूल

तारीख

मैच

वेन्यू

समय (भारतीय समय)

13 दिसंबर 2026

पहला वनडे

अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

दोपहर 2:00 बजे

16 दिसंबर 2026

दूसरा वनडे

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु

दोपहर 2:00 बजे

19 दिसंबर 2026

तीसरा वनडे

नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

दोपहर 2:00 बजे

22 दिसंबर 2026

पहला टी20I

निरंजन शाह स्टेडियम, खंडेरी, राजकोट

शाम 7:00 बजे

24 दिसंबर 2026

दूसरा टी20I

बाराबती स्टेडियम, कटक

शाम 7:00 बजे

27 दिसंबर 2026

तीसरा टी20I

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे

शाम 7:00 बजे

यह भी पढ़ें: अब टीम इंडिया के लिए बतौर विकेटकीपर खेलेंगे यशस्वी जायसवाल, इस वजह से थाम लिए अब विकेटकीपिंग ग्लवस

Tagged:

team india IND vs SL New Zealand cricket team Sri Lanka Cricket team
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com