अब टीम इंडिया के लिए बतौर विकेटकीपर खेलेंगे यशस्वी जायसवाल, इस वजह से थाम लिए अब विकेटकीपिंग ग्लवस

Published - 09 Oct 2026, 09:43 AM | Updated - 09 Oct 2026, 10:12 AM

Yashasvi Jaiswal

11 अक्टूबर से रणजी ट्रॉफी 2026-27 का आगाज होने वाला है, जिसके लिए खिलाड़ियों ने तैयारियां शुरू कर ली है. इस बीच भारतीय युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) भी नेट्स में जमकर पसीना बहाते नजर आए. लेकिन उनके प्रैक्टिस सेशन की एक तस्वीर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. अभ्यास के दौरान वह विकेटकीपिंग करते नजर आए, जिसके बाद यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के इस रोल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है. वहीं, अब मुंबई के कप्तान ने इस मामले पर बयान दिया है.

Yashasvi Jaiswal आए विकेटकीपिंग करते नजर

Yashasvi Jaiswal 1

टेस्ट टीम इंडिया में बतौर ओपनर खुद को स्थापित कर चुके यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड दौरे से पहले नए रोल में नजर आए हैं. रणजी ट्रॉफी के लिए अभ्यास के दौरान वह विकेटकीपिंग करते दिखाई दिए. इसके बाद से ही उनकी तुलना केएल राहुल और राहुल द्रविड़ से की जा रही है. इन दोनों दिग्गजों ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आने के बाद विकेटकीपिंग का भार संभाला था. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इनकी तरह ही यशस्वी जायसवाल भी खुद को विकेटकीपर के रुप में निखारना चाहते हैं.

कभी विराट कोहली से की लड़ाई, अब 27 साल की उम्र ने करियर खत्म, बन गया कमेंटेटर

सिद्धेश लाड ने दी प्रतिक्रिया

गुरुवार को मुंबई के कप्तान सिद्धेश लाड ने यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के विकेटकीपिंग करने को लेकर कहा कि वह बैटिंग और लेग-स्पिन के अलावा बैक-अप स्किल के तौर पर विकेटकीपिंग का अभ्यास कर रहे हैं. मुंबई की सत्र पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में पीटीआई के साथ बात करते हुए उन्होंने बताया,

"भारत के ओपनर यशस्वी जायसवाल बैटिंग और लेग-स्पिन के अलावा बैक-अप स्किल के तौर पर विकेटकीपिंग का अभ्यास कर रहे हैं. ह ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने विकेटकीपिंग का अभ्यास शुरू किया है क्योंकि उन्हें लगता है कि वह अपने खेल में कुछ और जोड़ना चाहते हैं. मुझे नहीं पता कि उनका इरादा क्या है लेकिन अभी वह विकेटकीपिंग का अभ्यास कर रहे हैं और अगर वह अभ्यास करते रहेंगे तो वह इसके आदी हो जाएंगे."

वनडे-टी20 टीम में नहीं मिल रही जगह

भारतीय टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की कर चुके यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को वनडे और टी20 टीम में अब तक पर्याप्त मौके नहीं मिल पाए हैं. उन्हें अभी इन दोनों ही फ़ॉर्मेट में खुद को स्थापित करना बाकी है. ऐसे में दावा किया जा रहा है कि यदि यशस्वी जायसवाल अपनी विकेटकीपिंग स्किल्स को बेहतर कर लेते हैं, तो उनके लिए टी20 और वनडे टीम में स्थान हासिल करने की संभावनाएं बढ़ सकती है. भारत के लिए 31 टेस्ट, 6 वनडे और 23 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलते हुए वह क्रमशः 2612, 285 और 723 रन बना सके हैं.

Tagged:

team india yashasvi jaiswal Siddhesh Lad
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com