कभी विराट कोहली से की लड़ाई, अब 27 साल की उम्र ने करियर खत्म, बन गया कमेंटेटर

Published - 09 Oct 2026, 08:32 AM | Updated - 09 Oct 2026, 09:32 AM

Virat Kohli

Virat Kohli: क्रिकेट जगत में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा से दर्शकों के दिलों पर छाप तो छोड़ी, लेकिन अपने क्रिकेट करियर को लंबा और यादगार नहीं बना सके. एक ऐसा ही खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ भिड़ने की वजह से सुर्खियों में आया था. लेकिन महज 27 साल की उम्र में ही उनका करियर लगभग खत्म हो गया है. यह खिलाड़ी अब क्रिकेट मैदान पर गेंदबाजी नहीं, बल्कि कमेंट्री करते हुए नजर आने वाला है. तो आइए जानते हैं कि कौन है ये क्रिकेटर.....

Virat Kohli से भिड़ने वाला खिलाड़ी बना कमेंटेटर

Virat Kohli 7

आईपीएल में विराट कोहली के साथ भिड़ने वाले अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक क्रिकेट के मैदान पर नए रोल में नजर आने वाले हैं. महज 27 साल की उम्र में गेंदबाजी छोड़ उन्होंने माइक थामने का फैसला किया है. 9 अक्टूबर से अबू धाबी के जायद क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में वह कमेंट्री पैनल का हिस्सा होंगे.

इस खबर के सामने आने के बाद से ही नवीन-उल-हक के संन्यास लेने की अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने इस मामले पर बात करते हुए नवीन-उल-हक के खेल को अलविदा कहने की अफवाहों को खारिज किया है.

IND vs NZ T20 सीरीज के लिए चुनी गई टीम में बदलाव, अब नई अपडेटेड टीम का हुआ ऐलान

इस वजह से बनेंगे कमेंट्री पैनल का हिस्सा

अफ़गानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ़ एग्ज़ीक्यूटिव नसीब खान ने नवीन-उल-हक के कमेंट्री पैनल में शामिल होने के असली कारण का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि,

नवीन इस समय चोट से उबर रहे हैं और उनका रिहैबिलिटेशन अभी चल रहा है. इस समय उनकी प्राथमिकता रिहैब पूरा करके पूरी तरह फिट होकर मैदान पर वापसी करना है. उनके कमेंट्री पैनल में शामिल होने को उनके खेल करियर से जुड़े किसी आखिरी फैसले के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए. नवीन एक खिलाड़ी के रूप में हमारी योजनाओं का हिस्सा बने हुए हैं और फिटनेस हासिल करते ही वो सेलेक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे.

IPL 2023 में हुआ था Virat Kohli के साथ विवाद

आईपीएल 2023 के दौरान लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेले गए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) मुकाबले में विराट कोहली और नवीन-उल-हक के बीच जुबानी जंग शुरू हुई, जो मैच खत्म होने के बाद हैंडशेक के समय और बढ़ गई. इन दोनों की बहस इतनी उग्र हो गई थी कि टीम के अन्य खिलाड़ियों को मामला शांत करवाने के लिए बीच में आना पड़ा था.

हालांकि, वर्ल्ड कप 2023 के दौरान भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में विराट कोहली (Virat Kohli) और नवीन-उल-हक ने खेल भावना दिखाते हुए एक-दूसरे को गले लगा लिया और इस विवाद को हमेशा के लिए खत्म कर दिया.

मोहम्मद शमी से पहले भुवनेश्वर कुमार की क्यों हुई वापसी? भारतीय कोच ने किया खुलासा

Tagged:

Virat Kohli IPL 2023 Naveen-ul-Haq
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com