मोहम्मद शमी से पहले भुवनेश्वर कुमार की क्यों हुई वापसी? भारतीय कोच ने किया खुलासा
Published - 09 Oct 2026, 07:57 AM | Updated - 09 Oct 2026, 08:32 AM
Table of Contents
Mohammed Shami: न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी हो गई है. लगभग चार साल के बाद वह टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे. वहीं, दूसरी ओर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) अपनी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में अब क्रिकेट फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि क्यों मोहम्मद शमी से पहले भुवनेश्वर कुमार को टीम में मौका मिला? इसको लेकर भारतीय कोच ने जवाब दिया है.
Mohammed Shami से पहले भुवनेश्वर कुमार की क्यों हुई वापसी?

भारतीय स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को टीम इंडिया से बाहर हुए करीब एक साल हो गया है. युवा तेंज गेंदबाजों के उभरने के बाद भारतीय चयनकर्ता उन्हें लगातार नजरअंदाज कर रहे हैं. इस बीच भुवनेश्वर कुमार की वापसी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. वहीं, इस मामले पर बात करते हुए भारतीय टीम के सहायक कोच सितांशु कोटक ने कहा कि पिछले दो आईपीएल सत्र में शानदार फॉर्म के दम पर भुवनेश्वर कुमार टीम में वापसी करने में कामयाब रहे हैं.
IND vs WI: रणजी खेलने लायक नहीं ये खिलाड़ी, कप्तान अय्यर का दोस्त होने के चलते खेल जाएगा दूसरा टी20
इस वजह से भुवनेश्वर कुमार को मिला टीम में मौका
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले पहले सहायक कोच सितांशु कोटक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भुवनेश्वर कुमार ने अपने अनुभव और लगातार दो आईपीएल सीज़न में शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम में वापसी का मौका हासिल किया है. उन्होंने बताया कि,
चयनकर्ताओं पर निर्भर करता है। लेकिन मैं आपको अपनी सोच के आधार पर जवाब दे सकता हूं। इंग्लैंड में, जब बुमराह आसपास नहीं थे और बहुत सारे युवा गेंदबाज खेल रहे थे तो मुझे व्यक्तिगत रूप से लगा कि आप अनुभव को मात नहीं दे सकते।
अनुभव की है जरूरत
सितांशु कोटक ने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि युवा गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन के बावजूद टीम को अनुभव की जरूरत पड़ती है. भारतीय सहायक कोच ने बताया कि,
युवा गेंदबाज अच्छे हैं, वे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उनका चयन हो रहा है लेकिन किसी स्तर पर आपको कुछ अनुभव की भी जरूरत होती है। यह एक कारण हो सकता है। दूसरी बात यह है कि भुवनेश्वर पिछले दो सत्र से आईपीएल में बहुत अच्छा कर रहे हैं। इसलिए चयनकर्ताओं ने सोचा होगा कि न्यूजीलैंड की परिस्थितियों और बाकी चीजों के लिए निश्चित तौर पर वह अच्छा कर रहे हैं और हमें कुछ अनुभव की जरूरत है। मुझे लगता है कि इसलिए उन्होंने उन्हें चुना होगा।
गौरतलब है कि घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखने के बावजूद मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) टीम इंडिया से बाहर हैं. मार्च 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद से ही उन्हें टीम में मौका नहीं मिला है.
क्रिकेटर बनना चाहते थे नाना पाटेकर, लेकिन हुआ था कुछ ऐसा बन गए एक्टर
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर