IND vs WI: रणजी खेलने लायक नहीं ये खिलाड़ी, कप्तान अय्यर का दोस्त होने के चलते खेल जाएगा दूसरा टी20

Published - 08 Oct 2026, 11:47 PM | Updated - 08 Oct 2026, 11:58 PM

Shreyas Iyer

Shreyas Iyer: भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में बढ़त बनाई हुई है, लेकिन टीम के चयन को लेकर अभी से जद्दोजहद तेज हो गई है। टीम मैनेजमेंट कुछ खिलाड़ियों को लगातार मौके दे रहा है, जबकि उनका हालिया प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। माना जा रहा है कि कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के साथ अच्छी तालमेल होने की वजह से असंतुष्ट प्रदर्शन करने वाले एक खिलाड़ी को फिर से टीम में जगह दी जा सकती है।

दिग्गज खिलाड़ी का लगातार खराब प्रदर्शन

sfvnsgvkdfnv

टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए घरेलू क्रिकेट और रणजी ट्रॉफी के प्रदर्शन को पैमाना माना जाता है, लेकिन मौजूदा टीम के कुछ चेहरे इस कसौटी पर खरे नहीं उतर रहे हैं।

खराब शॉट सिलेक्शन और क्रीज पर टिकने के संघर्ष के चलते कई बार ऐसा लगा कि यह खिलाड़ी फिलहाल रणजी ट्रॉफी के दबाव को भी झेलने की स्थिति में नहीं है। इसके बावजूद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार मौके मिलना घरेलू सर्किट में पसीना बहा रहे युवा खिलाड़ियों के मनोबल पर सवालिया निशान खड़ा करता है।
क्रिकेटर बनना चाहते थे नाना पाटेकर, लेकिन हुआ था कुछ ऐसा बन गए एक्टर

कप्तान Shreyas Iyer फिर मौका देंगे संजू सैमसन को?

ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों के बीच अच्छी बॉन्डिंग हमेशा देखा जाता है, जो अक्सर संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर के बीच भी काफी अच्छा है। कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के बेहद करीबी दोस्तों में गिने जाने वाले संजू सैमसन को लेकर भी अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस ऐसी ही चर्चाएं करते हैं।

संजू सैमसन के पिछले कुछ मैचों के प्रदर्शन को देखें तो बेहद खराब रहा है जिसे देखकर आपके भी मन में एक ही सवाल आएगा की इस खिलाड़ी के जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को मौका देना चाहिए, लेकिन भारतीय टीम में फिलहाल इसका उलटा देखा जा रहा है। वैभव जैसे खिलाड़ी को नजरअंदाज कर खराब फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा।
IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स को लगा तगड़ा झटका लगा, अचानक इन 2 दिग्गजों ने छोड़ दी टीम

दूसरे टी20 में प्लेइंग 11 पर टिकी सबकी नजरें

9 अक्टूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम को सीरीज में लगाकार बढ़त बनाए रखने के लिए सटीक संतुलन की जरूरत होगी। फैंस मांग कर रहे हैं कि अनुभवी के बजाय मौजूदा फॉर्म को प्राथमिकता दी जाए।

अब देखना दिलचस्प होगा कि कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) अपनी कप्तानी में अनुभव से ऊपर उठकर बेंच पर बैठे इन-फॉर्म खिलाड़ियों को मौका देते हैं या फिर फ्लॉप चल रहे अपने भरोसेमंद साथी पर ही एक बार फिर दांव खेलते हैं।

Tagged:

team india shreyas iyer Sanju Samson
Vineet Kishor

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

9 अक्टूबर 2026

2 अक्टूबर 2027
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com