क्रिकेटर बनना चाहते थे नाना पाटेकर, लेकिन हुआ था कुछ ऐसा बन गए एक्टर

Published - 08 Oct 2026, 04:03 PM | Updated - 08 Oct 2026, 04:26 PM

Nana Patekar

किसी भी वस्तु या व्यक्ति की कीमत उस वक्त दिखती है जब वह इस दुनिया को विदा कह चुका होता है। दुनिया को आज अलविदा कह चुके बॉलीवुड के दमदार अभिनेता नाना पाटेकर अपनी बेमिसाल कलाकारी और संवाद अदायगी के लिए जाने जाते थे। मगर बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि सिनेमा की दुनिया में कदम रखने से पहले नाना पाटेकर का पहला प्यार क्रिकेट था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

शिवाजी पार्क में अभ्यास करते थे Nana Patekar

Nana Patekar

नाना पाटेकर (Nana Patekar) को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का गहरा जुनून था। वह मुंबई के शिवाजी पार्क मैदान में नियमित रूप से अभ्यास करते थे, जिसे भारतीय क्रिकेट की नर्सरी कहा जाता है। इसी मैदान से सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और संदीप पाटिल जैसे दिग्गजों ने अपने सुनहरे सफर की शुरुआत की थी।

नाना पाटेकर (Nana Patekar) घंटों नेट्स में गेंदबाजी और बल्लेबाजी का अभ्यास करते थे। उनका सपना था कि वह एक दिन मुंबई की टीम से खेलते हुए भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहनें।

IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स को लगा तगड़ा झटका लगा, अचानक इन 2 दिग्गजों ने छोड़ दी टीम

सुनील गावस्कर की देख क्यों नाना क्यों छोड़े क्रिकेट?

शिवाजी पार्क में अभ्यास के दौरान ही नाना पाटेकर (Nana Patekar) की मुलाकात उस दौर के कई उम्दा खिलाड़ियों से हुई। इसी दौरान उन्होंने युवा सुनील गावस्कर को बल्लेबाजी करते देखा। गावस्कर की शानदार तकनीक, और असाधारण बल्लेबाजी शैली को देखकर नाना पाटेकर (Nana Patekar) दंग रह गए।

उन्हें यह समझने में देर नहीं लगी कि शीर्ष स्तर पर पहुंचने के लिए जिस असाधारण प्रतिभा की जरूरत होती है, उसमें वे गावस्कर जैसे खिलाड़ियों से काफी पीछे हैं। इस कड़वे सच ने उन्हें क्रिकेट को लेकर अपनी योजनाओं पर दोबारा सोचने के लिए मजबूर कर दिया।

IND vs WI Today Match Prediction, 2nd T20I – रांची में कौन मारेगा बाजी? जानें संभावित स्कोर और मैच भविष्यवाणी

पारिवारिक की तंगहाली से कैसे बदली जिंदगी?

प्रतिभा के मुकाबले के अलावा नाना पाटेकर (Nana Patekar) के सामने सबसे बड़ी चुनौती उनकी पारिवारिक और आर्थिक स्थिति थी। परिवार की जिम्मेदारियों के चलते उन्हें बहुत कम उम्र में पोस्टर पेंट करने जैसे छोटे-मोटे काम करने पड़े। उस दौर में क्रिकेट से तुरंत आजीविका चलाना संभव नहीं था।

आखिरकार उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया और अपनी ऊर्जा को कला एवं अभिनय की ओर मोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने जे.जे. स्कूल ऑफ आर्ट्स और थिएटर का रुख किया, जहां उनकी मेहनत ने उन्हें भारतीय सिनेमा का दिग्गज कलाकार बना दिया।

Tagged:

sunil gavaskar Nana Patekar
Vineet Kishor

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com