IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स को लगा तगड़ा झटका लगा, अचानक इन 2 दिग्गजों ने छोड़ दी टीम
Published - 08 Oct 2026, 02:45 PM | Updated - 08 Oct 2026, 03:11 PM
Table of Contents
इंडियन प्रीमियर लीग 2027 (IPL 2027) को लेकर सुगबुगहाट शुरू हो चुकी है। दिसंबर में गोवा में आयोजित होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई है. लेकिन इससे पहले पंजाब किंग्स का तगड़ा झटका लगा है. टीम के कोचिंग स्टाफ से जुड़े दो दिग्गजों ने अचानक इस्तीफा देकर प्रीति जिंटा की मुश्किलों को बढ़ा दिया है. ऐसे में अब उनके पंजाब किंग्स को आईपीएल 2027 (IPL 2027) से पहले कम से कम तीन नए कोचिंग स्टाफ मेंबर्स की तलाश करनी पड़ेगी.
IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स को लगा तगड़ा झटका लगा

IPL 2027 की तैयारियों के बीच पंजाब किंग्स के कोचिंग स्टाफ़ के दो सदस्यों ने इस्तीफ़ा दे दिया है. स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले के टीम छोड़ देने के बाद फील्डिंग कोच ब्रैड हैडिन और तेज गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स ने फ्रेंचाइजी से अलग होने का फैसला लिया है. ऐसे में अब प्रीति जिंटा की स्वामित्व वाली टीम को आईपीएल 2027 (IPL 2027) से पहले कम से कम तीन नए कोचिंग स्टाफ की खोज करने पड़ेगी.
अचानक इन 2 दिग्गजों ने छोड़ दी टीम
क्रिकबज के हवाले से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रैड हैडिन और जेम्स होप्स ने हाल ही में फ्रेंचाइजी को अपना इस्तीफ़ा थमाया है. खबरों की माने तो ब्रैड हैडिन और जेम्स होप्स को बिग बैश लीग में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. हालांकि, इसको लेकर अब तक कोई आधिकारिक अपडेट नहीं मिला है. अब मुख्य कोच रिकी पोंटिंग पर इन दोनों दिग्गजों का बेस्ट रिप्लेसमेंट ढूंढने की जिम्मेदारी होगी. सूत्रों के मुताबिक पंजाब किंग्स की टीम मैनेजमेंट अपने हेड कोच के लगातार संपर्क में है. दोनों के बीच संभावित उम्मीदवारों को लेकर बातचीत चल रही है.
IPL 2026 में रहा था निराशाजनक प्रदर्शन
गौरतलब है कि आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा था. शुरुआती 7 मैच में अजेय रहने के बाद टीम अपनी लय से भटक गई और अगले 6 मैच में उसे लगातार हार का सामना करना पड़ा. इस खराब प्रदर्शन की वजह से पंजाब को प्लेऑफ़ की रेस से बाहर होना पड़ा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने 15 अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रहकर अपना सीजन खत्म किया.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर