भुवनेश्वर कुमार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की टीम इंडिया में वापसी करवा सकते हैं प्रज्ञान ओझा, लंबे समय से कर रहे इंतजार
Table of Contents
टीम इंडिया (Team India) से करीब चार साल तक बाहर रहने वाले 36 साल के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी हो गई है। इस अनुभवी खिलाड़ी को न्यूजीलैंड दौरे पर 22 अक्टूबर से खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए चुना गया है। भुवनेश्वर की वापसी के पीछे कार्यवाहक चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा का हाथ माना जा रहा है। ओझा को अजीत अगरकर की जगह जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनका कार्यकाल हाल ही में समाप्त हुआ।
जिस तरह से भुवनेश्वर कुमार को लंबे समय बाद वापस ला गया है, वैसे ही कुछ और खिलाड़ियों की वापसी ओझा टीम इंडिया (Team India) में करवा सकते हैं। इस लेख में ऐसे ही तीन खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं।
ये 3 खिलाड़ी लंबे समय से Team India से हैं बाहर, ओझा वापसी का दे सकते हैं बुलावा
1. मोहम्मद शमी

इस लिस्ट में पहला नाम तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का है। शमी को काफी समय से टीम इंडिया (Team India) में जगह नहीं मिली है। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था। इसके बाद से उन्हें किसी भी फॉर्मेट में नहीं चुना गया।
अजीत अगरकर ने कभी फिटनेस का बहाना दिया तो कभी गेम टाइम की कमी बताई। हालांकि, अब प्रज्ञान ओझा के चीफ सिलेक्टर के पद पर होने से शमी की वापसी की संभावना बढ़ गई है।
2. मुकेश कुमार
तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को राहुल द्रविड़ के कार्यकाल में सभी फॉर्मेट में डेब्यू का मौका मिला। माना जा रहा था कि मुकेश को ऑल फॉर्मेट बॉलर के रूप में तैयार किया जा रहा है और फ्यूचर में रेड बॉल में बहुत ही अहम रोल निभाते नजर आ सकते हैं लेकिन अजीत अगरकर के आते ही काफी चीजें बदल गई।
उन्हें जुलाई 2024 के बाद टीम इंडिया (Team India) से बाहर कर दिया गया। हालांकि, वे घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा कर रहे और प्रज्ञान ओझा ने भी डोमेस्टिक को काफी फॉलो करते नजर आए हैं। इसी वजह से वे मुकेश को मौका दे सकते हैं।
3. क्रुणाल पांड्या
टीम इंडिया के पास व्हाइट बॉल क्रिकेट में अभी तक अक्षर पटेल का कोई बैकअप नहीं है। टेस्ट में मानव सुथार ने अक्षर की कमी नहीं खलने दी लेकिन वनडे और टी20I में अभी तक अक्षर की तरह योगदान देने वाला कोई बाएं हाथ का स्पिन ऑलराउंडर नहीं मिला है। 2027 वर्ल्ड कप तक भारत को काफी ODI खेलने हैं और अक्षर का रोल काफी अहम रहेगा।
इसी वजह से उन्हें 50 ओवरों के फॉर्मेट के लिए फिट रखना बेहद जरूरी है। यही कारण है कि प्रज्ञान ओझा क्रुणाल पांड्या को व्हाइट बॉल सेट-अप में दोबारा ला सकते हैं। क्रुणाल ने टीम इंडिया के लिए 2021 में अपना आखिरी मैच खेला था।
यह भी पढ़ें: अपने डेब्यू मैच में नमन धीर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय स्पिनर