36 साल के दिग्गज चमकी किस्मत, चार साल बाद टीम इंडिया में हुई वापसी; न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए मिला मौका

Published - 07 Oct 2026, 08:03 AM | Updated - 07 Oct 2026, 08:30 AM

Team India 2026 10 07T080544 917

टीम इंडिया (Team India) के टी20 स्क्वाड में जगह बना पाना आसान काम नहीं है। कई युवा खिलाड़ियों के आने से स्पर्धा काफी ज्यादा बढ़ गई है और लगभग सभी स्पॉट के लिए मारामारी है। गेंदबाजी विभाग में भी विकल्पों की कमी नहीं है और आईपीएल व घरेलू क्रिकेट में अच्छा करने वाले नए बॉलर्स को मौके दिए जा रहे हैं। इसी वजह से सीनियर खिलाड़ियों के लिए वापसी करना काफी मुश्किल हो गया है।

हालांकि, न्यूजीलैंड दौरे पर 22 अक्टूबर से खेली जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए BCCI ने सभी को चौंकाते हुए एक ऐसे उम्रदराज दिग्गज खिलाड़ी को मौका दिया है, जो पिछले चार साल से टीम इंडिया (Team India) का हिस्सा नहीं था।

न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए इस 36 वर्षीय खिलाड़ी की चार साल बाद हुई वापसी

Team India 2026

भारत (Team India) की टी20 टीम में युवा खिलाड़ियों की भरमार है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी से लेकर तमाम कम उम्र के खिलाड़ी मौजूद हैं। वहीं, तेज गेंदबाजी विभाग में तो ज्यादातर युवाओं को ही तवज्जो दी जा रही है लेकिन न्यूजीलैंड दौरे पर खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए BCCI ने 36 साल के भुवनेश्वर कुमार को भी चुना है।

उनके चयन से सभी काफी हैरान हैं, क्योंकि इसकी खबर किसी को भी नहीं थी। इसी वजह से जब भुवनेश्वर के सेलेक्ट किए जाने की खबर आई तो सोशल मीडिया पर काफी हलचल देखने को मिली।

IPL और UP T20 लीग में अच्छा प्रदर्शन बना वापसी की वजह

नई गेंद से स्विंग और डेथ में बेहतरीन यॉर्कर के साथ अन्य विविधताओं के साथ बल्लेबाजों को भुवनेश्वर कुमार ने लंबे समय तक परेशान किया था लेकिन बीच के कुछ सालों में उनका फॉर्म खराब हो गया था। हालांकि, इस सीजन वे कमाल की लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2026 में 28 विकेट लिए और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका अदा की थी।

इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार ने उत्तर प्रदेश टी20 लीग के हालिया सीजन में भी बतौर कप्तान अपनी गेंदबाजी से काफी ज्यादा प्रभावित किया था और उन्होंने 14 विकेट झटके थे। यहां भी उनकी टीम फाइनल खेलने में कामयाब रही। हालांकि, RCB चैंपियन बनने में कामयाब रही थी, जबकि लखनऊ फाल्कन्स को हार का सामना करना पड़ा।

इन दोनों लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जिस तरह का शानदार प्रदर्शन करते हुए विकेटों की झड़ी लगाई, निश्चित रूप से चयनकर्ता उन्हें टीम इंडिया (Team India) में मौका देने के लिए मजबूर हो गए और उनका चयन न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए किया।

ऐसा रहा है टी20 में Team India के लिए भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन

टीम इंडिया (Team India) के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 2012 में टी20 प्रारूप में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई सालों तक पेस अटैक की जिम्मेदारी संभाली और इस फॉर्मेट में हिट भी रहे। एक समय वे सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत के सबसे सफल गेंदबाज थे।

वहीं, अभी भी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे तेज गेंदबाज हैं। भुवी ने 87 मैचों में 23.10 की औसत से 90 विकेट झटके हैं। उनका इकॉनमी रेट 6.96 है। उन्होंने दो बार पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा भी किया है।

यह भी पढ़ें: IND vs WI 1st T20I: श्रेयस अय्यर के तूफानी शतक से भारत की धमाकेदार जीत, पहले टी20 में विंडीज को 8 विकेट से रौंदा

Tagged:

team india bhuvneshwar kumar IND vs NZ T20 Series 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com