IND vs WI Today Match Prediction, 2nd T20I – रांची में कौन मारेगा बाजी? जानें संभावित स्कोर और मैच भविष्यवाणी

Published - 08 Oct 2026, 02:24 PM | Updated - 08 Oct 2026, 02:34 PM

IND vs WI Today Match Prediction
IND vs WI 2nd T20I 2026

IND vs WI Today Match Prediction: भारत और वेस्टइंडीज के बीच T20I श्रृंखला का दूसरा मैच जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांची में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने पहले मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर ने 43 गेंद में 102* रनों की नाबाद पारी खेली तथा नमन धीर ने 3 विकेट लिए।

दूसरी तरफ वेस्टइंडीज के लिए शेरफेन रदरफोर्ड और शाई होप ने अर्धशतक लगाए लेकिन टीम के गेंदबाज महंगे साबित हुए। दूसरे T20 में वेस्टइंडीज टीम श्रृंखला में वापसी करना चाहेगी वहीं भारतीय टीम की निगाह लगातार दूसरी जीत पर रहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और IND vs WI Today Match Prediction पर नज़र डालेंगे।

IND vs WI Live Score, 2nd T20I

IND vs WI 2nd T20I मैच का लाइव स्कोर, स्कोरकार्ड और गेंद-दर-गेंद अपडेट यहां देख सकते हैं।

IND vs WI Live Score

मैच डिटेल्स (IND vs WI Match Details)

मैच इंडिया बनाम वेस्टइंडीज
स्टेडियम जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांची
मैच की तारीख 9 अक्टूबर 2026 (07:00 PM)
लाइव स्ट्रीमिंग Star Sports Network, FANCODE

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (IND vs WI Head-to-Head)

  • मैच: 10

  • इंडिया ने जीते: 7

  • वेस्टइंडीज ने जीते: 3

  • ड्रॉ/टाई: 0

हालिया फॉर्म (IND vs WI Recent Form)

इंडिया: W, W, W, W, W

वेस्टइंडीज: L, W, L, W, L

पिच रिपोर्ट (IND vs WI Pitch Report- जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांची)

जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांची की पिच आम तौर पर बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है। जैसे-जैसे पिच पुरानी होती है, स्पिनरों को अच्छी ग्रिप और टर्न मिलती है, जिससे धीमी गति के गेंदबाजों के लिए बीच के ओवर अहम हो जाते हैं। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का विकल्प चुन सकती है।

यहां खेले गए 4 (T20I) मैचों के आंकड़े

पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत 25%
पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत 75%
पहली पारी का औसत स्कोर 160
दूसरी पारी का औसत स्कोर 121
पिच अनुकूल पेसर्स के लिए अनुकूल (51%)

IND vs WI Today Match Prediction – संभावित स्कोर

सिनारियो 1: अगर इंडिया टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 55–60

  • अनुमानित कुल स्कोर: 200–230

  • मैच परिणाम: भारतीय टीम की जीत की संभावना


सिनारियो 2: अगर वेस्टइंडीज टीम पहले बल्लेबाजी करती है

  • पावरप्ले स्कोर: 50–55

  • अनुमानित कुल स्कोर: 170–190

  • मैच परिणाम: भारतीय टीम की जीत की संभावना

संभावित प्लेइंग XI (IND vs WI Playing XI Today)

इंडिया प्लेइंग-XI:

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव

वेस्टइंडीज प्लेइंग-XI:

शाई होप (कप्तान) (विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, रोस्टन चेस, अकील होसेन, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ

टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (IND vs WI Key Players)

टॉप बल्लेबाज

  • श्रेयस अय्यर ने पिछले मैच में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंद में शतक लगाया है। इस मैच में भी मिडिल ऑर्डर में पारी संभाल सकते हैं।

  • शाई होप अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। एकदिवसीय श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन के बाद इन्होंने पहले T20 में भी अर्धशतक लगाया है।

टॉप गेंदबाज

  • कुलदीप यादव एक अनुभवी स्पिन गेंदबाज है। पिछले मैच में इन्होंने 2 विकेट लिए हैं। ये रांची में भी कारगर साबित हो सकते है।

  • अक्षर पटेल ने भी पिछले मैच में 8.21 की इकोनॉमी रेट से अच्छी गेंदबाजी की है और 2 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी अपनी टीम को ब्रेक थ्रू दिला सकते हैं।

IND vs WI Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?

भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे T20I में हालिया फॉर्म, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम संयोजन को देखते हुए टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आता है। टीम इंडिया लगातार 7 मैच जीतकर अच्छी फॉर्म में है। पिछले मैच में टीम ने 171 रन के जवाब में 14.1 ओवर में ही 172 रन बना डाले जो मजबूत बल्लेबाजी यूनिट को दर्शाता है।

इंडिया के जीतने की संभावना: 60%

वेस्टइंडीज के जीतने की संभावना: 40%

IND vs WI T20 Series 2026: दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड

इंडिया टीम स्क्वाड:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेट कीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर

वेस्टइंडीज टीम स्क्वाड:

शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्डे, शिम्रोन हेटमायर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।

Tagged:

indian cricket team India vs West Indies West indies National Cricket Team IND vs WI Today Match Prediction IND vs WI 2nd T20I
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com