IND vs WI दूसरे टी20 से पहले फैंस को मिली बुरी खबर, दिग्गज ओपनर ने अचानक किया रिटायरमेंट का ऐलान

Published - 09 Oct 2026, 08:05 AM | Updated - 09 Oct 2026, 08:36 AM

Retirement 18

Opener takes Retirement: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज का दूसरा मैच 9 अक्टूबर को रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा। भारत ने पहले मैच में 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है।

अब उसकी नजर आज होने वाले मुकाबले को अपने नाम करते हुए अपनी बढ़त को 2-0 करने पर होगी। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम पलटवार करना चाहेगी। हालांकि, दूसरे टी20 से पहले फैंस को एक बुरी खबर मिली है, क्योंकि एक दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज ने रिटायरमेंट (Retirement) का ऐलान कर दिया है।

IND vs WI दूसरे टी20 से पहले इस अनुभवी ओपनर ने Retirement लिया

Retirement 19

फैंस को बता दें कि जिस ओपनिंग बल्लेबाज ने संन्यास (Retirement) लिया है, उसका नाता भारत और वेस्टइंडीज की टीमों से नहीं है, बल्कि वह न्यूजीलैंड में रहता है। जी हां, यहां बात न्यूजीलैंड के जीत रावल की हो रही है, जो इंटरनेशनल क्रिकेट भी खेले लेकिन पिछले कुछ सालों से घरेलू क्रिकेट में ही शिरकत कर रहे थे। अब इस 38 वर्षीय खिलाड़ी ने 2026-27 सीजन से पहले पेशेवर क्रिकेट को अलविदा कह दिया है।

जीत रावल ने संन्यास (Retirement) को लेकर दी प्रतिक्रिया

जीत रावल ने संन्यास (Retirement) के फैसले को लेकर कहा,

"यह फैसला लेना मेरे लिए बहुत सम्मान और सौभाग्य की बात है। मुझे शांति और बहुत संतुष्टि महसूस हो रही है। बचपन का सपना तो 'ब्लैक कैप्स' के लिए खेलना ही था और मैं गर्व के साथ पीछे मुड़कर देखता हूं। यह सिर्फ मेरा सपना नहीं था, बल्कि मेरे पिता का भी सपना था। हमने एक मौका देखा और वे परिवार को यहां ले आए ताकि मैं अपना सपना पूरा कर सकूं।"

गुजरात में लिया जन्म, फिर परिवार के साथ शिफ्ट हुए न्यूजीलैंड

जीत रावल के बारे में काफी कम लोगों को ही पता होगा कि वे भारतीय मूल के हैं और उनका जन्म गुजरात में हुआ था। उन्होंने अंडर-15 और अंडर-17 क्रिकेट यहीं खेली है और इस दौरान स्कूल में पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल के साथ ओपनिंग भी कर चुके हैं।

हालांकि, 16 साल की उम्र में वे परिवार के साथ न्यूजीलैंड चले गए और वहां ऑकलैंड के लिए एज ग्रुप क्रिकेट खेला और फिर 2008 में फर्स्ट क्लास डेब्यू भी किया। बाद में वे न्यूजीलैंड टीम के लिए भी खेलने में कामयाब रहे।

ऐसा रहा जीत रावल का करियर

बाएं हाथ के बल्लेबाज जीत रावल ने न्यूजीलैंड के लिए सिर्फ टेस्ट फॉर्मेट में ही खेला है। उन्होंने अपना डेब्यू 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ क्राइस्टचर्च में किया था और अंतिम मैच सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2020 में खेला था। अपने 24 टेस्ट मैचों के करियर में रावल ने 30.07 की औसत से 1143 रन बनाए। उनके नाम 1 शतक और 7 अर्धशतक हैं।

रावल का फर्स्ट क्लास करियर शानदार रहा। उन्होंने 164 मुकाबले खेले और 37.66 की औसत से 10432 रन बनाए। इस दौरान 24 शतक और 50 अर्धशतक भी जड़े। वहीं, 96 लिस्ट ए मैचों में 4 शतक और 13 अर्धशतकों की बदौलत 2714 रन जोड़े। टी20 करियर में जीत ने 76 मैचों में 1484 रन बनाए, जिसमें 8 अर्धशतक भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: IND vs WI: रणजी खेलने लायक नहीं ये खिलाड़ी, कप्तान अय्यर का दोस्त होने के चलते खेल जाएगा दूसरा टी20

Tagged:

New Zealand cricket team Jeet Raval
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com