IND vs NZ T20 सीरीज के लिए चुनी गई टीम में बदलाव, अब नई अपडेटेड टीम का हुआ ऐलान

Published - 09 Oct 2026, 08:36 AM | Updated - 09 Oct 2026, 09:02 AM

IND Vs NZ 4

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड का आमना-सामना एक बार फिर से द्विपक्षीय सीरीज में होने वाला है। इस बार दोनों की टक्कर कीवी टीम के घर पर होगी, क्योंकि टीम इंडिया को न्यूजीलैंड का दौरा करना है। यह टूर भारत के लिए एक बड़ा चैलेंज माना जा रहा है, क्योंकि पिछले कुछ समय से घर के बाहर टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। वहीं, न्यूजीलैंड ने दो साल के अंदर भारत में टेस्ट और वनडे सीरीज जीतने के कारनामे को भी अंजाम दिया।

भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक चलेगा। सबसे पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए दोनों टीमों ने हाल ही में अपने-अपने स्क्वाड की घोषणा की थी। हालांकि, अब इनमें से एक टीम को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि उसके दो मैच विनर खिलाड़ी बाहर हो गए हैं। ऐसे में उनके रिप्लेसमेंट के साथ अपडेटेड स्क्वाड का ऐलान करना पड़ा है।

ये दो खिलाड़ी चोट के कारण IND vs NZ टी20 सीरीज से हुए बाहर

IND Vs NZ 5

IND vs NZ टी20 सीरीज से जिस टीम के दो खिलाड़ी बाहर हुए हैं, वह मेजबान न्यूजीलैंड है। कीवी टीम ने 23 सितंबर को पांच टी20 मुकाबलों के लिए अपने 16 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान किया था। इसमें बल्लेबाज मार्क चैपमैन और फ़ास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर जैक फॉलक्स को भी शामिल किया गया था। हालांकि, अब ये दोनों खिलाड़ी अलग-अलग चोट के कारण एक भी मुकाबला नहीं खेल पाएंगे।

चैपमैन के वनडे सीरीज खेलने की उम्मीद, फॉल्क्स लंबे समय तक रह सकते हैं दूर

मार्क चैपमैन IND vs NZ टी20 सीरीज के लिए काफी अहम माने जा रहे थे लेकिन अब उन्हें हैमस्ट्रिंग में चोट (टियर) के कारण बाहर होना पड़ा है। उन्हें यह चोट पिछले महीने यूरोपियन टी20 लीग के दौरान लगी थी, जिससे वे अभी तक नहीं उबर पाए हैं। हालांकि, चैपमैन के भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले फिट होने की उम्मीद है। दोनों के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज 4 नवंबर से शुरू होगी।

जैक फॉलक्स की बात करें तो हाल ही में कैंटरबरी मेंस की ट्रेनिंग के दौरान उनकी दाहिनी कूल्हे की मांसपेशी (हिप फ्लेक्सर) में चोट लग गई और उनके खेल में वापसी का समय अभी तय नहीं हुआ है। इसी वजह से इस बात की उम्मीद कम ही है कि वे वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे। वहीं, 19 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भी संशय की स्थिति बन गई है।

इन दो खिलाड़ियों को रिप्लेसमेंट के रूप में न्यूजीलैंड ने किया शामिल

न्यूजीलैंड ने IND vs NZ टी20 सीरीज से मार्क चैपमैन और जैक फॉलक्स के बाहर होने के बाद, ऑलराउंडर जोश क्लार्कसन और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनेर को शामिल किया है। क्लार्कसन ने 13 टी20 में 151 रन बनाए और 6 विकेट चटकाए हैं। वहीं, टिकनेर ने 18 टी20 में 19 विकेट अपने नाम किए हैं।

इन दोनों खिलाड़ियों को लेकर न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वॉलटर ने कहा,

"हम खुशकिस्मत हैं कि हमें जोश और ब्लेयर की विशेषज्ञता का फायदा मिल रहा है। मुझे पता है कि वे दोनों ही एक शानदार T20 सीरीज बनने जा रही इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हैं।"

IND vs NZ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का अपडेटेड स्क्वाड

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर।

यह भी पढ़ें: क्रिकेटर बनना चाहते थे नाना पाटेकर, लेकिन हुआ था कुछ ऐसा बन गए एक्टर

Tagged:

Mark Chapman Josh Clarkson Blair Tickner Zak Foulkes IND vs NZ T20 Series 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com