इमरान ताहिर ने की बड़ी भविष्यवाणी, इन 4 टीमों को बताया वर्ल्ड कप 2027 का दावेदार

Published - 09 Oct 2026, 04:08 PM | Updated - 09 Oct 2026, 05:42 PM

World Cup 2027 4

World Cup 2027 की उलटी गिनती शुरू हो गई है। अगले साल 2 अक्टूबर से टूर्नामेंट की शुरुआत होनी है और अब एक साल से भी कम का समय रह गया है इस बार ICC ने 14 टीमों को शामिल किया है लेकिन मुख्य चरण में सिर्फ 12 ही नजर आएंगी। मेजबानी की जिम्मेदारी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया पर है।

मेजबान होने के नाते दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को डायरेक्ट क्वालिफिकेशन मिला, जबकि नामीबिया को क्वालीफायर टूर्नामेंट खेलना होगा। अभी World Cup 2027 में समय है और टीमें तैयारियों में लगी हुई हैं लेकिन दक्षिण अफ्रीकी लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने उन 4 टीमों की भविष्यवाणी कर दी है, जो टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में नजर आ सकती हैं।

World Cup 2027 की सेमीफाइनलिस्ट टीमों को लेकर ताहिर की बड़ी भविष्यवाणी

World Cup 2027 5

इमरान ताहिर को इंटरनेशनल क्रिकेट खेले हुए काफी समय हो गया लेकिन वे फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अभी भी सक्रिय हैं। वहीं, घरेलू सरजमीं पर होने वाले वर्ल्ड कप को लेकर उत्साहित भी हैं। इस दिग्गज स्पिनर ने World Cup 2027 के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली टीमों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। ताहिर ने दक्षिण अफ्रीका के साथ-साथ भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को चुना है।

इन 4 टीमों पर ताहिर ने लगाया दांव, इन्हें बताया ट्रॉफी जीतने का दावेदार

एएनआई से World Cup 2027 की सेमीफाइनलिस्ट टीमों को लेकर 47 वर्षीय इमरान ताहिर ने कहा,

"भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका—ये वो चार टीमें हैं जिनके आगे बढ़ने की मुझे उम्मीद है। मेरा मानना ​​है कि दक्षिण अफ़्रीका के लिए यह वर्ल्ड कप खिताब जीतने का एक बहुत बड़ा मौका है। अगर वे नहीं जीतते हैं, तो मैं ऑस्ट्रेलिया को चुनूंगा; उनकी टीम मजबूत है और वे अभी बहुत अच्छा खेल रहे हैं।"

बता दें कि इनमें से सिर्फ प्रोटियाज ने ही वर्ल्ड कप का टाइटल नहीं जीता है। ऑस्ट्रेलिया 6 बार, भारत 2 और इंग्लैंड 1 बार चैंपियन रह चुका है।

दक्षिण अफ्रीका की तारीफ में कही बड़ी बात

इमरान ताहिर ने दक्षिण अफ्रीका की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और हालिया वनडे सीरीज जीत का भी जिक्र करते हुए प्रदर्शन की तारीफ की। उन्होंने कहा,

"इससे पता चलता है कि वे बहुत अच्छा खेल रहे हैं। साउथ अफ़्रीका को हमेशा से ही अच्छे खिलाड़ी और युवा टैलेंट मिलते रहे हैं। घर से बाहर टेस्ट चैंपियनशिप जीतना और हाल ही में वनडे सीरीज़ जीतना यह साबित करता है कि वे शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं।"

ताहिर ने आगे कहा,

"मैं इसे 'सबसे महान' तो नहीं कहूंगा, लेकिन वे निश्चित रूप से बहुत प्रतिभाशाली हैं। उन्होंने अतीत के कुछ महान खिलाड़ियों की जगह ली है। वे शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं और निश्चित रूप से उन कमियों को अच्छे से पूरा किया है। मेरा मानना ​​है कि उनमें टैलेंट है; उन्हें बस थोड़े और अनुभव की ज़रूरत है, क्योंकि खिलाड़ी काफी युवा हैं।"

यह भी पढ़ें: अमीर से गरीब हुए ये 4 क्रिकेटर, कोई करता ट्रक साफ, तो कोई बन गया टैक्सी ड्राइवर

Tagged:

team india south africa cricket team England Cricket Team australia cricket team imran tahir world cup 2027
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com