अमीर से गरीब हुए ये 4 क्रिकेटर, कोई करता ट्रक साफ, तो कोई बन गया टैक्सी ड्राइवर

Published - 09 Oct 2026, 01:40 PM | Updated - 09 Oct 2026, 02:56 PM

Cricketer 4

क्रिकेटर्स (Cricketers) की लाइफ काफी लग्जरी मानी जाती है। इस खेल में जो जितना आगे जाता है, उसकी कमाई भी उतनी ही बढ़ जाती है। बोर्ड से मिलने वाली सालाना सैलरी के साथ-साथ मैच फीस भी मिलती है। वहीं, अब तो टी20 लीगों का चलन बढ़ गया है और इनमें खेलकर करोड़ों में कमाई की जा सकती है।

हालांकि, पहले ऐसा नहीं होता था और इसी वजह से काफी सारे क्रिकेटरों (Cricketers) की लाइफ रिटायरमेंट के बाद बदल गई और वे अमीर से गरीब हो गए। इसी वजह से उन्हें अपना और अपने परिवार का गुजारा करने के लिए दूसरे काम करने पड़े।

इन 4 Cricketers ने तय किया अमीरी से गरीबी का सफर

1. सूरज रणदीव

श्रीलंका के लिए 50 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने का सौभाग्य प्राप्त करने वाले सूरज रणदीव से भारतीय फैंस अच्छी तरह से परिचित हैं। इस क्रिकेटर (Cricketer) को भारत में खास पसंद नहीं किया जाता, क्योंकि एक बार वीरेंद्र सहवाग शतक के नजदीक थे और मैच खत्म होने वाला था।

तभी रणदीव ने जानबूझकर नो-बॉल डाल दी और सहवाग छक्का मारने के बावजूद शतक से चूक गए। इस खिलाड़ी ने 2016 में संन्यास लिया और फिर मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया में बस ड्राइवर के रूप में काम करने लगे।

2. क्रिस केर्न्स

Cricketer 5

न्यूजीलैंड के क्रिस केर्न्स को दिग्गज ऑलराउंडरों में से एक माना जाता है। हालांकि, केर्न्स की लाइफ भी रिटायरमेंट के बदल गई। उन्होंने बिजनेस शुरू किया, लेकिन घाटा हुआ। बाद में मैच फिक्सिंग के आरोप लगे और अपने आप को निर्दोष साबित करने के लिए लंबे समय तक कानूनी लड़ाई भी लड़ी। हालांकि, इस प्रक्रिया में उनके काफी पैसे खर्च हुए।

इससे स्थिति काफी खराब हो गई और इस कीवी क्रिकेटर (Cricketer) को ऑकलैंड काउंसिल में नौकरी करनी पड़ी। वहीं, ट्रक चलाने के साथ-साथ बस शेल्टर को साफ़ करने का काम भी किया। केर्न्स 62 टेस्ट और 215 वनडे खेले।

3. अरशद खान

पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर अरशद खान भी अर्श से फर्श तक आने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट का हिस्सा हैं। इस क्रिकेटर ने अपनी गेंदबाजी से सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे बल्लेबाजों को आउट किया। वहीं, पाकिस्तान के लिए 67 मुकाबले खेले। हालांकि, बाद में टीम से बाहर हो गए और ICL में हिस्सा लेने के कारण PCB ने भी उन्हें बैन कर दिया।

संन्यास के बाद, अरशद खान की आर्थिक स्थिति खराब हो गई और फिर एक फैन ने सोशल मीडिया पर उनके बारे में बताया कि वे सिडनी में यूबर ड्राइवर के रूप में काम कर रहे हैं। कुछ सालों तक उन्होंने ऐसा किया, लेकिन अब वे बतौर कोच काम करते हैं।

4. एडम होलियोक

इंग्लैंड के ऑलराउंडर एडम होलियोक भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। 39 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने वाले होलियोक ने 2007 में पूरी तरह से खिलाड़ी के तौर पर रिटायर होने का फैसला किया। इसके बाद, उन्होंने प्रॉपर्टी बिजनेस शुरू किया लेकिन 2008 में आई मंडी के कारण उनकी कंपनी पर बहुत ज्यादा कर्जा हो गया। इसके बाद, 2011 में दिवालिया घोषित कर दिया गया।

इस क्रिकेटर (Cricketer) ने अपने परिवार को पालने के लिए मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स और केज फाइट वगैरह भी की। उन्होंने स्वीकार किया कि रिंग में लड़ना परिवार का पेट न पालने के डर की तुलना में आसान है। बाद में उन्होंने कोचिंग की तरफ रुख कर लिया।

यह भी पढ़ें: 8 नवंबर को फिर होगा भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच, अब इस टूर्नामेंट में भिड़ेगी दोनों टीमें

Tagged:

Suraj Randiv Arshad Khan Chris Cairns Adam Hollioake
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com