8 नवंबर को फिर होगा भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच, अब इस टूर्नामेंट में भिड़ेगी दोनों टीमें

Published - 09 Oct 2026, 10:04 AM | Updated - 09 Oct 2026, 10:42 AM

India-Pakistan

भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) के बीच एक से डेढ़ साल के अंदर कई मुकाबले देखने को मिल चुके हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट हो या रिटायर्ड प्लेयर्स की लीग, इन दोनों देशों की टीमों के बीच मुकाबला जरूर तय किया जाता है। हालांकि, एशियन गेम्स में ऐसा नहीं किया गया था लेकिन दोनों टीमों ने फाइनल में जगह बनाकर एक-दूसरे का सामना किया और फिर टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

वर्ल्ड कप 2027 में भी भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) की भिड़ंत होनी है। ICC के द्वारा घोषित शेड्यूल के मुताबिक, ये दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहानसबर्ग में खेलेंगी। हालांकि, अब एक और मुकाबले की घोषणा हुई है और IND vs PAK मैच फैंस को नवंबर, 2026 में देखने को मिलेगा।

इस टूर्नामेंट में 8 नवंबर को India-Pakistan के बीच होगा मुकाबला

India Pakistan 1

फैंस के मन में सवाल आ रहा होगा कि अब किस टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) आपस में अगले महीने की 8 तारीख को भिड़ने जा रहे हैं, तो बता दें कि यह टूर्नामेंट एशिया कप 2026 है। हालांकि, इसमें सीनियर के बजाय जूनियर टीमें खेलती नजर आएंगी, क्योंकि यह मेंस अंडर-19 एशिया कप है।

अंडर-19 एशिया कप 2026 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, ओमान में होगा टूर्नामेंट

दरअसल, गुरुवार (8 अक्टूबर) को अंडर-19 टीमों के बीच इस साल होने वाले एशिया कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार टूर्नामेंट की शुरुआत 5 नवंबर से होगी और फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा। सभी मैच ओमान में आयोजित होंगे।

इसी टूर्नामेंट के आठवें मैच में भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) आमने-सामने होंगे। ये दोनों टीमें अपने-अपने अभियान का आगाज क्रमशः यूएई और नेपाल के खिलाफ करेंगी लेकिन अपने दूसरे मैच में आपस में टकराएंगी।

पिछले संस्करण में भारत को हराकर पाकिस्तान बना था चैंपियन

अंडर-19 मेंस एशिया कप का पिछला संस्करण 2025 में दुबई में खेला गया था। टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया था लेकिन फाइनल (India-Pakistan Final) में पाकिस्तान ने पलटवार किया और भारत को 191 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। ऐसे में इस बार टीम इंडिया की नजर पुराना हिसाब चुकाने पर होगी।

अंडर-19 एशिया कप 2026 का पूरा शेड्यूल

तारीख

मुकाबला

वेन्यू

5 नवंबर

श्रीलंका U19 बनाम मलेशिया U19

OCA ग्राउंड 2, अल अमरात

5 नवंबर

बांग्लादेश U19 बनाम अफगानिस्तान U19

OCA ग्राउंड 1, अल अमरात

6 नवंबर

पाकिस्तान U19 बनाम यूएई U19

OCA ग्राउंड 2, अल अमरात

6 नवंबर

भारत U19 बनाम नेपाल U19

OCA ग्राउंड 1, अल अमरात

7 नवंबर

अफगानिस्तान U19 बनाम मलेशिया U19

OCA ग्राउंड 2, अल अमरात

7 नवंबर

श्रीलंका U19 बनाम बांग्लादेश U19

OCA ग्राउंड 1, अल अमरात

8 नवंबर

यूएई U19 बनाम नेपाल U19

OCA ग्राउंड 2, अल अमरात

8 नवंबर

भारत U19 बनाम पाकिस्तान U19

OCA ग्राउंड 1, अल अमरात

9 नवंबर

बांग्लादेश U19 बनाम मलेशिया U19

OCA ग्राउंड 2, अल अमरात

9 नवंबर

श्रीलंका U19 बनाम अफगानिस्तान U19

OCA ग्राउंड 1, अल अमरात

10 नवंबर

भारत U19 बनाम यूएई U19

OCA ग्राउंड 2, अल अमरात

10 नवंबर

पाकिस्तान U19 बनाम नेपाल U19

OCA ग्राउंड 1, अल अमरात

12 नवंबर

सेमीफाइनल 1

OCA ग्राउंड 2, अल अमरात

12 नवंबर

सेमीफाइनल 2

OCA ग्राउंड 1, अल अमरात

14 नवंबर

फाइनल

OCA ग्राउंड 2, अल अमरात

यह भी पढ़ें: IND vs NZ T20 सीरीज के लिए चुनी गई टीम में बदलाव, अब नई अपडेटेड टीम का हुआ ऐलान

Tagged:

Asian Cricket Council india under 19 team Pakistan under 19 team Under-19 Asia Cup 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com