IND vs NZ सीरीज से पहले फैंस के लिए बुरी खबर, 2 स्टार खिलाड़ी चोटिल होकर हुए बाहर
Published - 09 Oct 2026, 04:39 PM | Updated - 09 Oct 2026, 05:15 PM
Table of Contents
वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज समापन के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे (IND vs NZ) के लिए रवाना होगी. दोनों टीमें 22 अक्टूबर को पहले मैच में एक-दूसरे से भिड़ंगी. लेकिन इससे पहले क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है. टीम के दो स्टार खिलाड़ी इंजरी के चलते सीरीज (IND vs NZ) से बाहर हो गए हैं. ऐसे में टीम मैनेजमेंट ने उनकी विकल्प के तौर पर दो नए खिलाड़ियों को अपने खेमे में शामिल कर लिया है.
IND vs NZ सीरीज से पहले फैंस के लिए बुरी खबर

अक्टूबर में भारत को न्यूजीलैंड दौरे (IND vs NZ) पर जाना है, जहां दोनों टीमों के बीच तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेली जाएगी. लेकिन इससे पहले कीवी टीम को तगड़ा झटका लगा है. टीम के दो स्टार खिलाड़ी चोट के कारण सीरीज़ से बाहर हो गए हैं. इसलिए न्यूजीलैंड को अपने स्क्वॉड में दो बड़े बदलाव करने पड़े हैं. मिडिल ऑर्डर के विस्फोटक बल्लेबाज मार्क चैपमैन और तेज गेंदबाज जैक फाउल्क्स भारत के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे.
न्यूजीलैंड दौरे के बाद कब और किस टीम से खेलेगी टीम इंडिया, शेड्यूल का हो गया ऐलान
इंजरी की वजह से 2 खिलाड़ी हुए बाहर
पिछले महीने हुई यूरोपियन T20 लीग के दौरान मार्क चैपमैन की बाईं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था. इसकी वजह से उन्हें टी20 सीरीज से बाहर होना पड़ा है. इसके अलावा भारत के खिलाफ वनडे सीरीज़ में भी उनके खेलने पर सवालिया निशान लगा हुआ है. वहीं, बात की जाए जैक फाउल्क्स की तो वह हाल ही में कैंटरबरी पुरुष टीम के प्रैक्टिस सेशन के दौरान उनके दाएं हिप में खिंचाव आ गया था. न्यूजीलैंड की मेडिकल टीम उनकी फिटनेस पर निगरानी बनाए रखे हैं.
इन खिलाड़ियों की हुई एंट्री
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में ऑलराउंडर जोश क्लार्कसन और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर को रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया है. इन दोनों खिलाड़ियों के लिए अपनी काबिलियत साबित करने का यह एक बड़ा मौका हो सकता है. जोश क्लार्कसन अपने ऑलराउंड प्रदर्शन का नमूना पेश करने की कोशिश करेंगे, जबकि ब्लेयर टिकनर अपनी तेज गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजों पर कहर बरपाना चाहेंगे.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर