खत्म होने के कगार पर इस भारतीय खिलाड़ी का करियर, वेस्टइंडीज T20 सीरीज के बाद शायद कभी नही मिलेगा मौका

Published - 09 Oct 2026, 01:37 PM | Updated - 09 Oct 2026, 03:31 PM

IND Vs WI 8

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज (IND vs WI) के खिलाफ जारी पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज का पहला मैच जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली है. इसके बाद अब दोनों टीमें 9 अक्टूबर को दूसरे मैच के लिए आमने-सामने होंगी, जहां श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम का लक्ष्य अपनी स्थिति मजबूत करना का होगा.

लेकिन इस दौरान सबकी नजरें एक ऐसे खिलाड़ी पर होंगी, जिसका प्रदर्शन कुछ समय से निराशाजनक रहा है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर यह प्लेयर के अपने प्रदर्शन में सुधार नहीं कर पाता है, तो फिर उसको वेस्टइंडीज टी20 (IND vs WI) के बाद टीम में अपनी जगह गँवानी पड़ सकती है.

खत्म होने के कगार पर इस भारतीय खिलाड़ी का करियर

Team India

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) का पिछले कुछ समय से प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. अफगानिस्तान टी20 सीरीज में शानदार वापसी करने के बाद वह फिर रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए. एशियन गेम्स 2026 और जापान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टी20 लीग में उनका बल्ला खामोश रहा.

इसके बाद वेस्टइंडीज (IND vs WI) के साथ हुए पहले टी20 में भी वह 11 रन बनाकर आउट हो गए. ऐसे में अब दावा किया जा रहा है कि अगर संजू सैमसन शेष चार मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहते हैं, तो टीम में उनकी जगह खतरे में पड़ सकती है.

पार्थिव पटेल का सालों बाद बड़ा खुलासा, बोले 'कोहली की जगह मैं बनने वाला था कप्तान....'

IND vs WI T20 सीरीज के बाद खतरे में पड़ सकती है जगह

जून-जुलाई में हुए आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के दौरान संजू सैमसन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, जिसके बाद टीम में उनकी जगह पर सवाल उठने लगे थे. इन दौरे पर वह सिर्फ 33 रन बनाने में ही कामयाब रहे थे. फॉर्म में निरंतरता की वजह से उनके लिए टीम में अपना स्थान बनाए रखना चुनौतीपूर्ण है. ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज (IND vs WI) के आखिरी चार मैचों में अपनी काबिलियत और उपयोगिता साबित कर पाते हैं, तो उनकी मुश्किलें कम हो सकती हैं.

ये खिलाड़ी बन सकता है रिप्लेसमेंट

भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को संजू सैमसन के संभावित रिप्लेसमेंट के रूप में देखा जा रहा है. कम उम्र में ही अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी से सबके दिल में जगह वाले इस खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी खास पहचान बनाई है. यही वजह है कि अब संजू सैमसन पर अपनी बल्लेबाज़ी का दम ​​साबित करने का दबाव बढ़ गया है.

भुवनेश्वर कुमार के बाद इन 3 बूढ़े खिलाड़ियों की भी हो सकती हैं टीम इंडिया में वापसी, सालों से चल रहे बाहर

Tagged:

team india Sanju Samson IND vs WI
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com