भुवनेश्वर कुमार के बाद इन 3 बूढ़े खिलाड़ियों की भी हो सकती हैं टीम इंडिया में वापसी, सालों से चल रहे बाहर

Published - 09 Oct 2026, 10:43 AM | Updated - 09 Oct 2026, 01:02 PM

Team India 2026 10 09T110353 312

भारतीय टीम (Team India) में भुवनेश्वर कुमार की वापसी हो गई है। इस तेज गेंदबाज को आखिरी बार 2022 में चुना गया था और उसके बाद से बाहर चल रहे थे लेकिन अब अचानक उन्हें न्यूजीलैंड दौरे पर 22 अक्टूबर से होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए सेलेक्ट कर लिया गया। काफी सारे लोगों का मानना है कि यह बदलाव अजीत अगरकर के हटने के कारण हुआ है, क्योंकि अब कार्यवाहक चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा हैं।

अगरकर ने कई उम्रदराज खिलाड़ियों को टीम इंडिया से दूर रखा लेकिन उनकी विदाई के बाद, इन प्लेयर्स को वापसी का मौका मिल सकता है। इस लेख में हम ऐसे ही 3 बूढ़े खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं, जो भुवनेश्वर कुमार की तरह ही टीम इंडिया (Team India) में वापसी कर सकते हैं।

इन 3 उम्रदराज खिलाड़ियों की Team India में जल्द हो सकती है वापसी

1. क्रुणाल पांड्या

Team India 2026 10 09T120748 295

भारत का शेड्यूल अगले कुछ महीनों में काफी व्यस्त रहने वाला है। इसी वजह से बाएं हाथ के स्पिन ऑलराउंडर का हर व्हाइट बॉल सीरीज में खेलना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि वे 2027 वर्ल्ड कप के लिए सबसे अहम होंगे। इसी वजह से उन्हें फिट रखना भी जरूरी है। यही कारण है कि चयनकर्ता उनके वर्कलोड को मैनेज करने के लिए 35 वर्षीय क्रुणाल को वापसी का मौका दे सकते हैं।

क्रुणाल पांड्या ने आईपीएल के पिछले दो सीजन में गेंद और बल्ले के साथ काफी अच्छा किया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की लगातार दो खिताबी जीत में क्रुणाल के योगदान को कम नहीं आंका जा सकता। वे काफी चतुराई के साथ गेंदबाजी करते हैं और बल्लेबाजी में पारी संभालने के साथ-साथ तेजी से रन बनाना भी जानते हैं। इसी वजह से क्रुणाल को टीम इंडिया (Team India) में वापसी का मौका दिया जा सकता है। उन्होंने 2021 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था।

2. मोहम्मद शमी

36 साल के पेसर मोहम्मद शमी भी टीम इंडिया (Team India) से काफी समय से बाहर चल रहे हैं। अजीत अगरकर के रहते तो उनकी वापसी मुश्किल ही लग रही थी, क्योंकि उन्हें 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से एक भी फॉर्मेट में नहीं चुना गया। शमी आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में लगातार खेल रहे लेकिन उन्हें अगरकर ने नजरअंदाज किया।

हालांकि, अब भुवनेश्वर कुमार की वापसी देखते हुए मोहम्मद शमी के रिटर्न की भी संभावना बढ़ने लगी है। शमी को अभी भी काफी सारे दिग्गज वर्ल्ड कप 2027 के लिए अहम बता रहे हैं। अब देखना है कि प्रज्ञान ओझा उनकी वापसी कराते हैं या नहीं।

3. अभिमन्यु ईस्वरन

31 साल के ओपनर अभिमन्यु ईश्वरन भी पिछले एक साल से टीम इंडिया (Team India) के टेस्ट स्क्वाड से बाहर चल रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में अच्छा करने के बावजूद ईश्वरन को जगह नहीं दी जाती है। हालांकि, अब उनकी वापसी हो सकती है। प्रज्ञान ओझा डोमेस्टिक को काफी करीब से फॉलो करते हैं और वहां अभिमन्यु ने अच्छा किया है। उन्होंने दिलीप ट्रॉफी और ईरानी कप में भी दो अर्धशतकीय पारियां खेली थीं।

न्यूजीलैंड दौरे पर 19 नवंबर से होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के स्क्वाड में ईश्वरन को टीम इंडिया का बैकअप ओपनर बनाकर ले जाया जा सकता है। हालांकि, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की मौजूदगी के कारण उनके प्लेइंग XI में खेलने की संभावना काफी कम है।

यह भी पढ़ें: मोहम्मद शमी से पहले भुवनेश्वर कुमार की क्यों हुई वापसी? भारतीय कोच ने किया खुलासा

Tagged:

team india Abhimanyu Easwaran Mohammed Shami Krunal Pandya
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com