पार्थिव पटेल का सालों बाद बड़ा खुलासा, बोले 'कोहली की जगह मैं बनने वाला था कप्तान....'

Published - 09 Oct 2026, 01:07 PM | Updated - 09 Oct 2026, 01:37 PM

Parthiv Patel

बेहद कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) को टीम इंडिया की तरफ से ज्यादा समय तक खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका नाम दिग्गजों में शुमार किया जाता है। एक बेहतरीन विकेटकीपर, बल्लेबाज और कप्तान के रूप में पार्थिव के नाम तमाम उपलब्धियां दर्ज हैं।

इस खिलाड़ी ने IPL में कुल छह टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ भी तीन सीजन खेले हैं। ये सीजन 2014, 2018 और 2019 हैं। उन्होंने अपने करियर का अंत RCB के साथ ही किया। अब पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) ने एक बड़ा खुलासा किया है, जो विराट कोहली की आरसीबी की कप्तानी को लेकर है।

RCB की कप्तानी से विराट को हटाए जाने की हो चुकी थी प्लानिंग

Parthiv Patel 1

आईपीएल में विराट कोहली ने 2008 से लेकर अभी तक सिर्फ एक ही टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेला है। उन्होंने शुरुआत कुछ सीजन खिलाड़ी के रूप में खेले और बाद में कप्तान बन गए। कोहली ने 2011 से 2023 तक कमान संभाली और फिर खुद की मर्जी से कप्तानी छोड़ दी। विराट की अगुआई में RCB ने एक भी ट्रॉफी नहीं जीती है और एक समय तो उन पर काफी सवाल भी उठ रहे थे।

अब पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) ने बताया है कि 2019 में विराट कोहली के बजाय उन्हें कप्तानी बनाए जाने की योजना थी और इसको लेकर तत्कालीन हेड कोच गैरी कर्स्टन और गेंदबाजी कोच आशीष नेहरा ने तैयार रहने को भी कहा था लेकिन अगले सीजन से पहले इन दोनों की ही छुट्टी हो गई।

Parthiv Patel को मिलनी थी RCB की कमान, कोचिंग स्टाफ में बदलाव के कारण नहीं हुआ संभव

आकाश चोपड़ा के पॉडकास्ट पर पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) ने बताया कि उन्होंने कभी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी की दावेदारी में आने को लेकर बात नहीं की लेकिन इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली ने जरूर एक इंटरव्यू में ऐसा कहा था, जो कि सही है।

पार्थिव ने स्वीकार किया कि उन्हें गैरी कर्स्टन और आशीष नेहरा ने अगले सीजन कप्तानी करने के लिए तैयार रहने को कहा था लेकिन 2019 में खराब प्रदर्शन के कारण कोचिंग स्टाफ से इन दोनों को ही बाहर कर दिया गया और फिर चीजें संभव नहीं हो पाईं।

विराट की जगह कप्तानी के ऑफर को लेकर पार्थिव का बड़ा खुलासा

आकाश चोपड़ा द्वारा RCB की कप्तानी को लेकर पूछे जाने पर पार्थिव पटेल ने कहा,

“मुझे तैयार रहने के लिए कहा गया था और बताया गया था कि अगले साल ऐसा हो सकता है। लेकिन जब अगला साल आया, तो जिन दो लोगों ने ऑफर दिया था, वे वहां नहीं थे। मैं तो टीम के साथ ही था, लेकिन उन दोनों की जगह नए कोच आ गए थे।”

यह भी पढ़ें: भुवनेश्वर कुमार के बाद इन 3 बूढ़े खिलाड़ियों की भी हो सकती हैं टीम इंडिया में वापसी, सालों से चल रहे बाहर

Tagged:

Virat Kohli ipl Parthiv Patel Royal Challengers Bengaluru
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com