अक्टूबर में ही इस डेट को पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत, जानें कब, कहां और कैसे देखें ये महामुकाबला

Published - 09 Oct 2026, 03:00 PM | Updated - 09 Oct 2026, 04:07 PM

India 71

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के लिए फैंस हमेशा ही बेताब रहते हैं। पिछले कुछ सालों में टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है लेकिन अभी भी इनके बीच प्रतिद्वंदिता कम नहीं हुई है। आज भी दोनों देशों के फैंस सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी टीमों को बेहतर बताते हैं। वहीं, कई पूर्व क्रिकेटरों के बीच भी जंग देखने को मिली है।

हाल ही में पाकिस्तान से भारत (India) की टक्कर जापान में आयोजित हुए एशियन गेम्स 2026 में देखने को मिली। इस बहु-खेल इवेंट के मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में टीम इंडिया ने बाजी मारते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया और पाकिस्तान को सिल्वर मेडल मिला। अब दोनों देशों की टीमों की टक्कर को देखने के लिए फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि अक्टूबर में फिर से इनका आमना-सामना होगा।

अक्टूबर में इस तारीख को India का पाकिस्तान से होगा सामना

एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में भारत (India) का सामना पाकिस्तान से 3 अक्टूबर को हुआ था। अब एक बार फिर से इन दोनों देशों की टीमें टकराने जा रही हैं। इस बार इनके बीच 30 अक्टूबर को टक्कर देखने को मिलेगी। हालांकि, यह मुकाबला इंटरनेशनल लेवल का नहीं है और न ही संन्यास ले चुके खिलाड़ियों की लीग का।

हांगकांग सिक्सेस में IND vs PAK मैच होगा आयोजित

India 72

इनकी टक्कर हांगकांग में खेले जाने वाले हांगकांग सिक्सेस में होने जा रही है। इस टूर्नामेंट से ज्यादातर क्रिकेट प्रेमी परिचित हैं, क्योंकि यह काफी पुराना और लोकप्रिय है। इसके आगामी संस्करण का ऐलान हो चुका है और पूरा शेड्यूल भी सामने आ गया है।

हांगकांग सिक्सेस 2026 टूर्नामेंट 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक खेला जाएगा। इसमें कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें भारत और पाकिस्तान भी शामिल हैं। ग्रुप स्टेज में 3-3 टीमों के 4 ग्रुप घोषित किए गए हैं। IND vs PAK राइवलरी को भुनाने के लिए इन दोनों टीमों को एक ही ग्रुप में रखा गया है, ताकि आगे अगर इनके बीच मैच देखने को न मिले तो कम से कम ग्रुप स्टेज में एक मैच तो कंफर्म हो।

हांगकांग सिक्सेस 2026 में होने वाले India vs Pakistan मैच को कब और कैसे देखें?

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला शुक्रवार, 30 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से होगी। वहीं, इसके लाइव टेलीकास्ट राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। इसी वजह से टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स के चैनल पर आप इसका लुत्फ़ ले सकते हैं। वहीं, स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अब टीम इंडिया के लिए दोबारा कब खेलेंगे हार्दिक पांड्या? आखिरकार राज से उठ गया पर्दा

Tagged:

team india Pakistan Cricket Team india vs pakistan Hong Kong Sixes 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com