अब टीम इंडिया के लिए दोबारा कब खेलेंगे हार्दिक पांड्या? आखिरकार राज से उठ गया पर्दा

Published - 09 Oct 2026, 10:21 AM | Updated - 09 Oct 2026, 12:34 PM

Hardik Pandya 19

भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) खराब फिटनेस के कारण टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. इस साल की शुरुआत में भारत में खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद से वह राष्ट्रीय के लिए एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं. हाल ही में उनका चयन ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेले जाने वाली सीरीज के लिए भारतीय ए टीम में हुआ था. लेकिन इंजरी के चलते उन्हें फिर बाहर होना पड़ा. वहीं, अब हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की टीम में वापसी को लेकर बड़ा अपडेय सामने आया है.

अब टीम इंडिया के लिए दोबारा कब खेलेंगे Hardik Pandya?

Hardik Pandya 3

टीम इंडिया से बाहर चल रहे भारतीय अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इस समय अपनी फिटनेस हासिल करने में लगे हुए हैं पिछले कुछ समय में चोटों से जूझने के कारण उन्हें एशियन गेम्स 2026, इंग्लैंड का दौरा और वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज मिस करनी पड़ी. इसके अलावा, वह न्यूजीलैंड दौरा का भी हिस्सा नहीं बन पाए हैं. आईपीएल 2026 के बाद से ही लगातार चोटों (क्वाड्रिसेप्स और शिन इंजरी) की समस्या से जूझ रहे हैं. ऐसे में भारतीय फैंस के मन में यह सवाल उठ रहा है कि हार्दिक पांड्या की टीम में वापसी कब होगी?

भुवनेश्वर कुमार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की टीम इंडिया में वापसी करवा सकते हैं प्रज्ञान ओझा, लंबे समय से कर रहे इंतजार

इस सीरीज के जरिए कर सकते हैं वापसी

वैसे तो हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की टीम इंडिया में वापसी को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है, लेकिन उम्मीद है कि वह दिसंबर 2026 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज़ के जरिए वापसी कर सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पांड्या ने नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA/CoE) में अपना लंबा रिहैब पूरा कर लिया है. मेडिकल टीम ने उन्हें दोबारा गेंदबाजी करने के लिए पूरी तरह फिट घोषित कर चुकी है.

घरेलू टूर्नामेंट में आ सकते हैं नजर

गौरतलब है कि 14 नवंबर से भारत में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026/27 का आगाज होने वाला है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि 9 दिसंबर 2026 से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाली 5 मैचों की T20 सीरीज़ से पहले हार्दिक पांड्या को इस घरेलू टूर्नामेंट में अपनी गेंदबाज़ी का जलवा बिखेरते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, अभी इसको लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास, एक मैच में झटक डाले 14 विकेट

Tagged:

IND vs NZ team india hardik pandya
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com