ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास, एक मैच में झटक डाले 14 विकेट

Published - 08 Oct 2026, 02:07 PM | Updated - 08 Oct 2026, 02:40 PM

Tanmay Baloda

Tanmay Baloda: ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ खेली गई वनडे और टेस्ट सीरीज में भारतीय अंडर-19 टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन लाजवाब रहा. इन दोनों सीरीज में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना जलवा बिखेरते हुए कंगारू टीम पर दबदबा कायम रखा. अपने इस प्रदर्शन के दम पर ही टीम इंडिया वनडे और टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ कर पाई. इस बीच 18 वर्षीय स्पिनर तन्मय बलोदा (Tanmay Baloda) ने 14 विकेट हासिल कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

Tanmay Baloda ने रचा इतिहास

Tanmay Baloda 1

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ खेली गई दो अनौपचारिक टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय स्पिन गेंदबाज़ तन्मय बलोदा शानदार प्रदर्शन कर अपनी स्पिन गेंदबाज़ी की छाप छोड़ने में कामयाब रहे. सीरीज के दूसरे मुकाबले में वह कंगारू टीम के लिए काल साबित हुए. अपनी फिरकी गेंदों का जलवा बिखेरते हुए उन्होंने विपक्षी टीम के बल्लेबाजों पर जमकर कहर बरपाया. इस दौरान तन्मय बलोदा ने 14 विकेट लेकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. उनकी इस गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया एकतरफा जीत हासिल कर सकी.

दूसरे टी20 में इन 4 खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा मौका! कोच गंभीर कर सकते हैं प्लेइंग-XI से बाहर

एक मैच में हासिल किए 14 विकेट

तन्मय बलोदा (Tanmay Baloda) ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में अपने स्पेल के 25 ओवरों में 32 रन खर्च कर भारत के लिए 6 विकेट चटकाई. इस दौरान उन्होंने 11 ओवर मेडन फेंके. जबकि दूसरी पारी में उनके हाथ 2.06 के इकॉनमी से 8 विकेट लगी. इसमें वह 5 मेडन ओवर डाले में कामयाब रहे. इसके साथ ही वह एक यूथ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए. तन्मय बलोदा की गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया टीम का कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका.

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने टेके घुटने

ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में तन्मय बलोदा (Tanmay Baloda) की घातक गेंदबाज़ी के आगे 174 रन पर ढेर हो गई. इस दौरान चार्ली हेंडरसन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. 147 गेंदों का सामना करते हुए वह 37 रन बना पाए. जवाब मे भारत ने 315 रन स्कोरबोर्ड पर लगाकर 141 रनों की बढ़त हासिल की. इसके बाद दूसरी पारी में कंगारू टीम की पारी 151 रनों पर सिमट गई, जिसके चलते भारत को महज 11 रनों का टारगेट मिला. टीम इंडिया ने 0.5 ओवरों में ही यह स्कोर बनाकर 10 विकेटों से जीत दर्ज कर ली.

नाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबा क्रिकेट जगत, युवराज से लेकर विराट तक ने दी श्रद्धांजलि

Tagged:

team india IND U-19 vs AUS U-19 Tanmay Baloda
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com