दूसरे टी20 में इन 4 खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा मौका! कोच गंभीर कर सकते हैं प्लेइंग-XI से बाहर
Published - 08 Oct 2026, 01:32 PM | Updated - 08 Oct 2026, 02:08 PM
Table of Contents
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया (IND vs WI) की तैयारियां पूरी हो चुकी है. 9 अक्टूबर को झारखंड स्टेटस क्रिकेट एसोसिएशन इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम की नजरें जीत हासिल कर सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाने में पर होंगी. ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट और हेड कोच दूसरे टी20 (IND vs WI) के लिए प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि वे 4 खिलाड़ी कौन हो सकते हैं, जिन्हें बेंच पर बैठना पड़ सकता है.
IND vs WI दूसरे टी20 में ये 4 खिलाड़ी आ सकते हैं बेंच पर नजर
संजू सैमसन

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन इस समय खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. अफगानिस्तान टी20 सीरीज में बैक टू बैक दो अर्धशतक जड़ने वाला यह खिलाड़ी रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है. जापान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टी20 मैच और एशियन गेम्स 2026 में फ्लॉप होने के बाद वह वेस्टइंडीज (IND vs WI) के खिलाफ पहले टी20 में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए.
अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए संजू सैमसन ने 9 गेंदों में सिर्फ 11 रन बनाए. ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें दूसरे टी20 से बाहर होना पड़ सकता है. उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका दिए जाने की संभावना जताई जा रही है.
मयंक यादव
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया में वापसी करने वाले मयंक यादव उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रहे. लंबे समय के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटा यह खिलाड़ी बुरी तरह फ्लॉप हुआ. भारत के लिए 4 ओवरों में गेंदबाजी करते हुए मयंक यादव ने 40 रन खर्च किए और सिर्फ एक विकेट हासिल की. इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 10 का था. मैच में वह टीम के लिए सबसे ज्यादा महंगे गेंदबाज साबित हुए. मयंक यादव को ड्रॉप कर टीम मैनेजमेंट नीतीश कुमार रेड्डी को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकती है.
रवि बिश्नोई
इस सूची का तीसरा नाम रवि बिश्नोई का है.दूसरे T20 मैच के लिए, कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर स्पिन तिकड़ी नमन धीर, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव को मैदान पर उतार सकते हैं. पिछले मुकाबले में इन तीनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा था. वे अपनी गेंदबाजी से विंडीज़ बल्लेबाजों पर कहर बरपाते नजर आए थे. ऐसे मं रवि बिश्नोई के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना मुश्किल होगा. यही वजह है कि रांची में खेले जाने वाले मुकाबले में वह बेंच गर्म करते नजर आ सकते हैं.
प्रिंस यादव
24 वर्षीय तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को भी दूसरे टी20 मुकाबले में बेंच गर्म करना पड़ सकता है. शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी और अर्शदीप सिंह की मौजूदगी में उन्हें अपनी बारी की इंतजार करना पड़ सकता है. आगामी मुकाबले के लिए ये तीनों खिलाड़ी तेज गेंदबाजी का मुख्य विकल्प होंगे. वहीं, टीम मैनेजमेंट भी पहले मैच में आजमाए गए संयोजन के साथ ही मैदान पर उतरना चाहेगा. ऐसे में प्रिंस यादव के लिए अंतिम एकादश में जगह बना पाना बिल्कुल आसान नहीं है.
IND vs WI दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा,वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह
IND vs WI सीरीज के बीच भूचाल, कप्तान ने अचानक अपने पद से दिया इस्तीफा
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर