IND vs WI सीरीज के बीच भूचाल, कप्तान ने अचानक अपने पद से दिया इस्तीफा

Published - 08 Oct 2026, 12:50 PM | Updated - 08 Oct 2026, 01:33 PM

IND Vs WI 11

भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच जारी पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज का कारवां रांची पहुंच गया है. 9 अक्टूबर को झारखंड स्टेटस क्रिकेट एसोसिएशन इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. जहां एक ओर श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने की कोशिश करेगी, तो वहीं विंडीज़ टीम अपनी पहली जीत की तलाश में होगी. हालांकि, इस मुकाबले (IND vs WI) से पहले 35 वर्षीय खिलाड़ी ने कप्तानी के पद से इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया है.

IND vs WI सीरीज के बीच भूचाल

Dhananjaya De Silva

भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच दूसरे T20 मैच से पहले श्रीलंका के टेस्ट कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने तत्काल प्रभाव से कप्तानी छोड़ दी है. उन्होंने अपने इस फैसले में बारे में बात करते हुए कहा कि अब यह जिम्मेदारी अगली पीढ़ी को देने का समय आ गया है. धनंजय डी सिल्वा ने श्रीलंकाई टेस्ट टीम की लगभग तीन साल तक कप्तानी करने के बाद यह फ़ैसला लिया.

उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट (SLC) की चयन समिति को भेजे एक पत्र में कप्तानी से रिजाइन दे दिया। उनका कहना है कि वह एक प्लेयर के तौर पर श्रीलंका का प्रतिनिधित्व करने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी ने किरन पोलार्ड को खरीदा, अब CSK फैंस के लिए लगाएंगे चौके-छक्के

एश्ले डिसिल्वा ने धनंजय डी सिल्वा को दी शुभकामनाएं

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के CEO एश्ले डिसिल्वा (Ashley de Silva) ने अपने धनंजय डी सिल्वा को सबसे लंबे फॉर्मेट में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि, श्रीलंका क्रिकेट उनके बाकी करियर के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता है और हमारी टेस्ट टीम को दी गई लीडरशिप के लिए उन्हें धन्यवाद देता है. बता दें कि धनंजय डी सिल्वा ने 18 टेस्ट मैचों में कप्तान की भूमिका निभाई है. इस दौरान उन्होंने 36.45 की औसत से बल्लेबाजी कर 1130 रन बनाए हैं. जबकि गेंदबाजी करते हुए वह 9 विकेट हासिल करने में कामयाब हुए.

ऐसा रहा है धनंजय डी सिल्वा का करियर

धनंजय डी सिल्वा के क्रिकेट करियर की बात की जाए तो उन्होंने कुल 69 टेस्ट मैच खेले हैं. इसमें 123 पारियों में 38.66 की औसत से 4,431 रन बनाए हैं, जिसमें 13 शतक और 20 अर्धशतक शामिल है. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 173 रन रहा है. इसके अलावा 93 वनडे मैच में उन्होंने 10 अर्धशतक की मदद से 1924 रन बनाए हैं. वहीं, धनंजय डी सिल्वा 48 T20 इंटरनेशनल मैचों में 890 रन बनाने में सफल रहे।

IND vs WI: दूसरे टी20 के लिए बदल जाएगी भारत की सलामी जोड़ी, अभिषेक शर्मा के साथ ये खिलाड़ी करेगा ओपनिंग

Tagged:

Sri Lanka Team IND vs WI Dhananjaya de Silva
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com